Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली में बन रहा देश का सबसे बड़ा इको पार्क, 885 एकड़ जमीन पर होगा तैयार
    देश

    दिल्ली में बन रहा देश का सबसे बड़ा इको पार्क, 885 एकड़ जमीन पर होगा तैयार

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली की बिगड़ती आबोहवा को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में अब बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन की जमीन पर देश का सबसे बड़ा इको पार्क विकसित किया जा रहा है. कुल 885 एकड़ जमीन पर फैले इस अद्भुत पार्क को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्लीवालों के लिये एक बहुत बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है.

    इस पार्क को डेवलप करने वाले प्रोजेक्ट डेवलपर का मानना है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा इको पार्क होगा जोकि न्यूयार्क सेंट्रल पार्क से भी बड़ा विकसित किया जा रहा है. दिल्ली विकास प्राधिकरण की अनुमति से नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन इसको डेवलप कर रही है.

    पार्क में योग केंद्र, जाॅगिंग ट्रेक, फव्वारे, चिड़ियाघर और हजारों पेड़ लगाए गए हैं. यहां 12 अलग-अलग तरह के पार्क बनाकर दिल्ली के पर्यावरण को एक बड़ी उपलब्धि प्रदान की जा रही है. इससे दिल्ली के प्रदूषण पर काबू पाने और पर्यावरण संरक्षण में बहुत मदद मिलेगी.

    इको पार्क में मिलेगी यह सभी सुविधाएं

    ईको पार्क में संगीतमय फव्वारा, मूर्तिकला उद्यान, हर्बल गार्डन, कमल प्लाजा, तितली पार्क, छोटा चिड़ियाघर, एम्फीथिएटर, संग्रहालय और वन क्षेत्र जैसी सुविधाएं जनता को दी जाएंगी. यहां एक सैरगाह, नौकायन झील, योग और ध्यान, खेल का मैदान, मछली पकड़ने का तालाब और फिटनेस जोन आदि भी होगा.

    नए टूरिस्ट स्पॉट के रूप में ईको पार्क को किया जा रहा विकसित

    बदरपुर पावर प्लांट बंद होने से पहले तक दिल्ली के प्रदूषण में 11 प्रतिशत तक हिस्सेदारी रखता था. लेकिन अब दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर करने के साथ-साथ दिल्ली में एक नए टूरिस्ट स्पॉट के रूप में इस ईको पार्क को विकसित किया जा रहा है. शहर में मोटी वनस्पति के साथ एक घने हरे क्षेत्र को प्रदान करने के अलावा, ईको पार्क कार्बन सिंक के रूप में भी कार्य करेगा. यह शहर में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा.

    भारत का अब तक का सबसे बड़ा पार्क न्यू टाउन कोलकाता में है

    इको पार्क , न्यू टाउन कोलकाता में स्थित एक शहरी पार्क और भारत का अब तक का सबसे बड़ा पार्क है. यह पार्क 480 एकड़ (190 हेक्टेयर) भूखण्ड में फैला हुआ तथा पार्क बीच एक द्वीप के साथ 104 एकड़ (42 हेक्टेयर) वाटर बॉडी से घिरा हैं, जो वहाँ की सुन्दरता को ओर बढ़ा देता है.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बरपा कुदरत का कहर, वज्रपात से एक ही गांव के चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत
    Next Article 29 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.