Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 9:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»इराक-सीरिया में अमेरिका ने किया एयर स्ट्राइक, ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों को किया तबाह
    विदेश

    इराक-सीरिया में अमेरिका ने किया एयर स्ट्राइक, ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों को किया तबाह

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका ने रविवार को इराक और सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के सुविधाओं और ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए. पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी जॉन किरबी ने एजेंसी AFP को इसकी जानकारी दी है. जून की शुरुआत में इराक में एक रॉकेट हमला हुआ था. इसमें एक अमेरिकी सैनिक और अन्य गठबंधन सैनिक घायल हो गए थे. माना जा रहा है कि इसका जवाब देने के लिए अमेरिका ने ये हवाई हमला किया है.

    समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार अधिकारी ने कहा कि यह एयर स्ट्राइक इराक में हाल में हुए रॉकेट हमलों के जवाब में की गई. समाचार लिखे जाने तक इस हमले में किसी अमेरिकी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिल सकी थी. सीरिया में ईरान समर्थित इन समूहों को इजरायल के लिए भी बड़ा खतरा माना जा रहा है. ऐसे में अमेरिका की यह कार्रवाई काफी अहम है.

    इन ठिकानों पर हुआ हमला

    अमेरिका ने अपनी एयर स्टाइक में ऑपरेशनल और वेपन स्टोरेज वाले सीरिया में दो ठिकाने और इराक में एक ठिकाने को निशाना बनाया. पेंटागन प्रेस सचिव के मुताबिक, इन ठिकानों को इसलिए टारगेट किया गया, क्योंकि इनका इस्तेमाल ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप करता है. मिलिशिया ग्रुप इराक में अमेरिकी जवानों और ठिकानों पर हुए यूएवी हमलों में शामिल हैं.

    जो बाइडन के निर्देश पर हुआ एयर स्ट्राइक

    यह एयर स्ट्राइक राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर किया गया, जिन्होंने राष्ट्रपति बनने के 5 महीने के भीतर दूसरी बार ईरान समर्थित मिलिशिया समूह के खिलाफ जवाबी हमले का आदेश दिया है. हालांकि, यह खुलासा नहीं किया गया कि इस हमले में कोई मारा गया या घायल हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि इसका आकलन जारी है. जल्द ही अपडेट दिया जाएगा.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाला चना है बहुत फायदेमंद, वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को नियंत्रित रखने में भी आता है काम
    Next Article ब्रिस्टल वनडे: भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 8 विकेट से दी शिकस्त, मिताली राज ने बताई हार की वजह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    चिंगारी से मची तबाही : हाईटेंशन तार से सटते ही कंटेनर बना आग का गोला

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.