Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 10:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बेकार बह जाता है पलामू के सरकारी भवनों का पानी
    जोहार ब्रेकिंग

    बेकार बह जाता है पलामू के सरकारी भवनों का पानी

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अभिषेक पांडेय

    पलामू : गर्मियों में पानी के लिए मचे हाहाकार के बाद बारिश में हर तरफ से बूंद-बूंद जल बचाने की आवाज़ आ रही है। सरकार ने इसके लिए जल शक्ति अभियान चला रखा है। सरकारी मुलाजिम गाँव-गाँव और गली-गली घूम कर जल संचयन के उपायों को बता रहे हैं। मगर पलामू की स्थिति यह है कि जंहा से पानी बचाने के मुहिम को धरातल पर उतारने की प्लानिंग हो रही है,अभियान की मॉनिटरिंग हो रही है वंही जल संचयन की व्यवस्था नहीं है।

    हम बात कर रहे हैं पलामू के समाहरणालय भवन की। इसी बिल्डिंग में बैठकर डीसी पूरे पलामू पर नज़र रखते हैं।25.47 करोड़ खर्च कर नया समाहरणालय भवन बना है।लेकिन इस भवन में वर्षा जल को बेकार बहने से बचाने के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं है। यही हाल अधिकांश सरकारी भवनों का है। भवन तो नया बनता गया लेकिन पानी बचाने की फिक्र नहीं दिखी।

    नगर निगम ने डीसी -एसपी को लिखा लेटर

    शहर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी मेदिनीनगर नगर निगम की है। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया है। नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद का कहना है कि निगम के दायरे में आने वाले सरकारी भवनों को चिन्हित कर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए पत्र लिखा गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि डीसी,एसपी,डीईओ,सिविल सर्जन,एसडीओ,ज़िला परिषद,भवन निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को अपने भवन में वर्षा जल रोकने का उपाय करने के लिए लिखा गया है।

    पानी को लेकर शौचालय जैसी जागरूकता नहीं

    यह सभी जानते हैं कि जल है तो जीवन है बावजूद इसे बचाने के लिए अब तक सार्थक प्रयाश नहीं किया जा रहा है। शहर में स्थिति काफी खराब है। मार्च माह से ही पेयजल संकट विकराल हो जाता है। आधा शहर ड्राई जोन हो चुका है। पहले नगर पर्षद और अब नगर निगम पर यह जवाबदेही है कि भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाए। शहर के हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग प्रबंध हो। मगर निगम इसमें पूरी तरह फेल है। हर घर मे शौचालय को लेकर जिस तरह जागरूकता अभियान चलाया गया था।उसी तरह वर्षा जल बचाने के लिए भी अभियान चले यह अब तक नहीं किया गया। वर्तमान में जो स्थिति है उसे देखकर नहीं लगता कि इस वर्ष शहर में बारिश के पानी को वाटर रिचार्ज के रूप में सदुपयोग हो पायेगा।

    jharkhand Onlien news palamu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजीव गौबा ने देश के कैबिनेट सचिव का कार्यभार संभाला
    Next Article न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा बनाये गये झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

    Related Posts

    झारखंड

    एम्स के पांचवीं मंजिल से गिरा MBBS छात्र, हालत गंभीर

    July 11, 2025
    झारखंड

    श्रावण मास की पवित्र शुरुआत, देवघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    July 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    July 11, 2025
    Latest Posts

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन की मदद से 126 लीटर अवैध शराब जब्त

    July 11, 2025

    भारत में टेस्ला की एंट्री: 15 जुलाई को मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा

    July 11, 2025

    शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    July 11, 2025

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, बस से उतारकर 9 यात्रियों को गो’लियों से भूना

    July 11, 2025

    बिहार के ये पांच रूट शिवभक्तों के लिए हैं सबसे उपयुक्त… जानें विस्तृत जानकारी

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.