Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन, मुंख्यमंत्री ने जताई संवेदना, न्‍यायविदों में शोक की लहर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन, मुंख्यमंत्री ने जताई संवेदना, न्‍यायविदों में शोक की लहर

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार का निधन शुक्रवार सुबह रांची के मेडिका अस्पताल में हो गया। वह 61 वर्ष के थे। उनके निधन से न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार जस्टिस प्रशांत कुमार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 2:30 बजे हाईकोर्ट में लाया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट के कई जज और अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।जस्टिस प्रशान्त का जन्म एक जुलाई,1958 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा छपरा,बिहार के विशेश्वर सेमिनरी स्कूल में हुई थी। जस्टिस प्रशान्त बनारस के उदय प्रताप सिंह कॉलेज से विज्ञान में स्नातक किए थे। वह एक अक्टूबर 1980 को एक अधिवक्ता के रूप में बिहार राज्य बार काउंसिल से जुड़े थे। उन्होंने वकील के तौर पर पटना हाईकोर्ट में लंबे समय तक प्रैक्टिस की थी। वह पटना हाईकोर्ट के रांची बेंच में भी 1980 से लेकर 1991 तक संवैधानिक और सेवाओं से जुड़े मामले देखते रहे।

    छह मई 1991 को प्रशांत कुमार एडीजी के तौर पर न्यायिक सेवा में दाखिल हुए। इसके बाद उन्हें जून 2001 में जिला जज के रूप में प्रोन्नति मिली।इसी वर्ष प्रशांत कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था। हाईकोर्ट में सबसे वरीय होने के कारण उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया था। इससे पहले 21 जनवरी,2009 में जस्टिस प्रशांत कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में योगदान दिया था। मई 2016 में झारखंड से उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया। अपनी बीमारी का हवाला देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम से झारखंड हाईकोर्ट तबादला करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद फिर उन्हें झारखंड हाईकोर्ट में पदस्थापित किया गया।उल्लेखनीय है कि जस्टिस कैंसर से पीड़ित थे और उनका किडनी भी खराब हो गया था। इस वजह से वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

    मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सेहित कइयों ने दिवंगत जस्टिस प्रशांत कुमार के निधन पर दुख्‍ा जताया है। सीएम अपने संदेश में कहा – झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार जी के निधन पर मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे।

    Highcourt Latest hidni news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकॉलोनी के नामकरण को लेकर दो समुदाय हुए आमने-सामने, पुलिस ने मामले को कराया शांत
    Next Article बिहार सरकार का कड़ा फैसला: सचिवालय में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर लगी रोक

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.