Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»30 जून तक निपटा लें अपने ये जरूरी काम, नहीं तो देना पड़ सकता है दोगुना टैक्स
    बिजनेस

    30 जून तक निपटा लें अपने ये जरूरी काम, नहीं तो देना पड़ सकता है दोगुना टैक्स

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 जून कई जरूरी काम करने का आखिरी मौका है। इस महीने आपको आधार-पैन लिंक करने और दोगुने टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) से बचने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जैसे काम नहीं करने पर आपको परेशान होना पड़ सकता है। हम आपको ऐसे ही 5 काम के बारे में बता रहे हैं जो आपको 30 जून तक निपटाने होंगे।

    आधार-पैन लिंक करने और दोगुने टीडीएस से बचने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जैसे काम के लिए सिर्फ 8 दिन का मौका

    1. आईटीआर फाइल नहीं किया तो टीसीएस भी ज्यादा लगेगा

    सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल नहीं करने वालों के लिए नियम सख्त किया है। नए टीडीएस नियमों के मुताबिक अब आईटीआर फाइल नहीं करने पर दोगुना टीडीएस देना होगा। नए नियमों के मुताबिक, जिन लोगों ने आईटीआर फाइल नहीं किया है, उन पर टैक्स कलेक्शन ऐट सोर्स (टीसीएस) भी ज्यादा लगेगा। 1 जुलाई 2021 से पीनल टीडीएस और टीसीएस दरें 10-20 फीसदी होंगी, जो अभी 5-10 फीसदी है।

    1. पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लें, वर्ना 20% कटेगा टीडीएस

    सरकार ने पैन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए 30 जून तक की मोहलत दी है। आधार से लिंक नहीं करने पर 1 हजार रुपए जुर्माना देना होगा। इसके साथ व्यक्ति को ज्यादा टीडीएस देना होगा क्योंकि पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर आपका पैन कार्ड इन-ऑपरेटिव हो जाएगा। इनकम टैक्स एक्ट के तहत किसी व्यक्ति के पास एक्टिव पैन नंबर नहीं है तो बैंक आय पर 20 फीसदी की दर से टीडीएस काटेगा।

    1. वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज के लिए बैंकों की विशेष स्कीम

    एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) शुरू की है। यह स्कीम 30 जून 2021 को खत्म हो जाएगी। इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल रहा है। ऐसे में अगर सीनियर सिटीजन ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

    1. सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों के लिए नया आईएफएससी कोड

    सिंडिकेट बैंक का एक अप्रैल 2020 से केनरा बैंक में विलय हो चुका है। सिंडिकेट बैंक की मौजूदा शाखा का आईएफएससी (भारतीय वित्तीय प्रणाली संहिता) कोड 30 जून 2021 तक ही काम करेंगे। 1 जुलाई से इस बैंक की शाखाओं का आईएफएससी कोड बदलने जा रहा है। सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को अब अपनी बैंक शाखा के लिए नया आईएफएससी कोड लेना होगा। नए कोड के जरिए ही वे ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन कर सकेंगे।

    1. किसान सम्मान निधि योजना का लाभ चाहिए, तो करा लें पंजीयन

    जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ चाहते हैं, उन्हें 30 जून से पहले हर हाल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही इस साल की दोनों किस्त उनके खाते में आएगी। योजना के मुताबिक अगर आप जून में आवेदन देते हैं और आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो जून अथवा जुलाई में पहली किस्त के तौर पर 2000 रुपए मिलेंगे। इसके बाद अगस्त में 2000 रुपए की दूसरी किस्त बैंक खाते में जाएगी।

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरंट की चपेट में आने से बहु और ससुर की मौत, टीवी ऑन करने के दौरान हुआ हादसा
    Next Article दुनिया को 5.5 करोड़ कोरोना वैक्सीन देगा अमेरिका, भारत समेत एशियाई देशों को मिलेंगे इतने टीके

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.