Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीआईडी सुलझायेगी हाजत में आत्महत्या मामले की गुत्थी, केस को किया टेकओवर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी सुलझायेगी हाजत में आत्महत्या मामले की गुत्थी, केस को किया टेकओवर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। चोरी के आरोप में रातू थाना के हाजत में बंद कैदी नेसार खान मौत मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। सीआईडी थाना में दर्ज कांड को टेकओवर कर एक बार फिर नये तरीके से जांच करने की तैयारी में है। इससे संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। रांची सीआईडी टीम के पदाधिकारी को अनुसंधाकर्ता बनाया गया है।

    पहले दिन भी सीआईडी की टीम ने की थी जांच

    थाना के हाजत में आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद रांची सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची थी। पहले दिन भी सीआईडी की टीम ने जांच की। जिसमें कई तथ्यों को एकत्रित की थी। वहीं सीआईडी की टीम ने रात्रि ड्यूटी में तैनात सिपाही से भी पूछताछ की थी। अब सीआईडी की टीम सारे तथ्यों को एकजुट कर मामले को टेकओवर करते हुए जांच शुरु कर रही है। जबकि, रांची पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी दिया है।

    23 अगस्त को नेसार ने हाजत में किया था आत्महत्या

    रातू थाना के हाजत में नेसार ने 23 अगस्त को कंबल फाड़ कर फांसी लगा ली थी। पुलिस के मुताबिक, चोरी के एक मामले में नामजद आरोपी बनाने के बाद नेसार को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। जहां हाजत में उसने आत्महत्या कर ली थी। जबकि, परिजनों का आरोप था कि खुदकुशी के दिन से चार दिन पहले नेसार को थाना लाया गया था। पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप भी परिजनों ने लगाया था।

    Latest news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुच्छेद 370 पर अक्टूबर में संविधान पीठ करेगी सुनवाई, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article पहले भाई को गैरेज में दिलायी थी नौकरी, रास्ते में आने पर प्रेमी संग मिलकर बहन ने करवा दी हत्या, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.