Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिग्गज बॉक्सर डिंको सिंह का निधन
    देश

    दिग्गज बॉक्सर डिंको सिंह का निधन

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह का आज (गुरुवार) को निधन हो गया. 1998 एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट डिंको सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे, 2017 से ही उनका उपचार चल रहा था. डिंको सिंह पिछले साल कोरोना की चपेट में भी आ गए थे. 42 साल के डिंको कोरोना पर विजय पाकर अस्पताल से घर लौट आए थे.

    मणिपुर के रहने वाले डिंको को 1998 में अर्जुन पुरस्कार और 2013 में पद्म श्री से नवाजा गया था. वह मैरीकॉम जैसे कई स्टार बॉक्सर के रोल मॉडल रहे.

    ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह ने डिंको सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है. विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘मैं डिंको सिंह को श्रद्धांजलि देता हूं. उनके जीवन की यात्रा और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी से उबरने की शक्ति मिले.

    डिंको सिंह के निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी दुःख प्रकट किया है. रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘मैं ​श्री डिंको सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं. वह भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे. डिंको के 1998 बैकॉक एशियाई खेलों में जीते गए स्वर्ण पदक ने भारत में मुक्केबाजी क्रांति को जन्म दिया. मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.

    डिको सिंह ने 1997 में अपना इंटरनेशनल बॉक्सिंग डेब्यू किया था. बैंकॉक में हुए किंग्स कप में उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. इसके बाद डिंको 1998 में बैंकॉक एशियन गेम्स में 54 kg बैंटमवेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे थे. डिंको सिंह को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था और वह खिलाड़ियों को कोचिंग भी देते थे. हालांकि कैंसर होने के बाद से वह घर पर रहने को मजबूर थे.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची साइबर थाना के डीएसपी का वर्दी पहने फोटो दिखाकर पैसा ठगने वाले 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, अब तक ठग चुके है 80 लाख
    Next Article मीडिया में भगवान बिरसा मुंडा की पड़पौती की खबर पढ़ फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद एक्शन में, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.