Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 1:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»Sputnik V वैक्सीन बनाने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को मिली प्रारंभिक मंजूरी
    देश

    Sputnik V वैक्सीन बनाने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को मिली प्रारंभिक मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: अदार पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को देश के दवा नियामक (DCGI) से रूसी COVID-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी (Sputnik V) बनाने की अनुमति मिल गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूनावाला की कंपनी अपने पुणे स्थित प्लांट में वैक्सीन का परीक्षण, विश्लेषण और फिर इसका निर्माण करेगी।

    दरअसल कंपनी ने कुछ दिनों पहले वैक्सीन के परीक्षण, विश्लेषण और निर्माण के लिए DCGI के पास आवेदन किया था, ख़बरों के अनुसार अदार पूनावाला की कंपनी को स्पूतनिक वी के लिए प्राथमिक मंजूरी मिल गई है ।

    लेकिन असल मायने में इस वैक्सीन के निर्माण में अभी कुछ और महीने लगेंगे. इस दौरान हमारा फोकस कोविशील्ड और कोवोवैक्स पर ही होगा. कोरोना के टीके कोविशील्ड का निर्माण अदार पूनावाला की कंपनी ही कर रही है।

    भारत के ‘लोगों की कीमत’ पर कभी वैक्सीन का निर्यात नहीं किया : अदार पूनावाला

    SII को इस रूसी वैक्सीन के लिए टेस्ट लाइसेंस मिला है. इसका मतलब यह है कि वैक्सीन की जांच अथवा निर्माण के उद्देश्य से यह लाइसेंस दिया गया है. इस लाइसेंस के तहत वैक्सीन बेची नहीं जा सकती।

    भारत में कोविशील्ड के अलावा भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और रूस की स्पूतनिक वी को भी आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल चुकी है. अभी तक स्पूतनिक वी का निर्माण डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज द्वारा किया जा रहा है. यह वैक्सीन 65 से ज्यादा देशों में पंजीकृत है।

    गौरतलब है कि स्पूतनिक वी की प्रभावकारिता 91.6 फीसदी है. यह प्रभावकारिता भारत में लगाई जा रही दोनों वैक्सीन (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) से ज्यादा है. भारत में इस स्पूतनिक वी का इस्तेमाल 14 मई से शुरू हुआ था।

    बीते मंगलवार को स्पूतनिक वी की 30 लाख खुराक की एक खेप हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची. जीएमआर हैदराबाद एयर कार्गो (GHAC) की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, रूस से विशेष चार्टर विमान RU-9450 के जरिए मंगलवार को तड़के 3.43 मिनट पर स्पूतनिक वी वैक्सीन की 30 लाख खुराक यहां पहुंची।

    corona vaccine
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदरभंगा : ‘मेरी पंचायत कोरोना मुक्त’ अभियान, दरभंगा में हुई शुरुआत
    Next Article रांची : झारखंड पुलिस ने 16 मई से 3 जून के बीच वसूला 1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    May 29, 2026
    झारखंड

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग

    May 22, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.