Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार: कोरोना की चेन तोड़ने का प्रयास तेज, कमिश्नर ने किया अंतर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण
    झारखंड

    लातेहार: कोरोना की चेन तोड़ने का प्रयास तेज, कमिश्नर ने किया अंतर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    लातेहार। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए अधिकारी भी अब रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार को पलामू प्रमंडल के कमिश्नर जटाशंकर चौधरी और डीआईजी आरके लकड़ा ने जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सीमा पर कोरोना की जांच तेज करने का आदेश दिया।

    दरअसल कोविड-19 के संक्रमण को लेकर राज्य में जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की गाइडलाइन का राज्य की सीमा पर कितना पालन हो रहा है, इसी का जायजा लेने पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी और डीआईजी आरके लकड़ा सोमवार को अंतर्राज्यीय सीमा पर पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा का अवलोकन किया।

    इस दौरान अधिकारियों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ की अंतर्राज्यीय सीमा के अंतिम छोर करौंधा का भी जायजा लिया। आयुक्त ने झारखंड-छत्तीसगढ़ की अंतर्राज्यीय सीमा पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस जवानों और स्थानीय प्रशासन को सख्ती बरतने, ई-पास की जांच करने, मास्क सघन चेकिंग अभियान चलाने समेत स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया।

    मौके पर आयुक्त ने कहा कि प्रमंडल के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाना उनका मुख्य उद्देश्य है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराने से संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने चेकपोस्ट से आने वाले लोगों की कोविड जांच करने और पॉजिटिव पाए जाने पर आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने इस दौरान स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन को सहयोग करें, ताकि कोरोना को हराया जा सके।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वाः महीनों से धान की बिक्री न होने से किसान मायूस, खुले आसमान के बीच सड़ता रहा
    Next Article अगले कुछ घंटों में भीषण चक्रवात बन जाएगा ‘यास’- ओडिशा में होगा लैंडफॉल, 4 जिलों में रेड अलर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.