Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»रेलवे ने देशभर में 15 हजार मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन पहुंचाई
    देश

    रेलवे ने देशभर में 15 हजार मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन पहुंचाई

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । भारतीय रेलवे ने देशभर के विभिन्न राज्यों में 936 से अधिक टैंकरों में 15,284 मीट्रिक टन (एमटी) से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) वितरित किया है। अब तक करीब 234 ऑक्सीजन एक्सप्रेस के द्वारा विभिन्न राज्यों को राहत पहुंचाई गई है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “नौ लोडेड ऑक्सीजन एक्सप्रेस 31 टैंकरों में 569 मीट्रिक टन से अधिक एलएमओ के साथ चल रही हैं। 4 टैंकरों में 80 मीट्रिक टन एलएमओ के साथ असम के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज सुबह करीब 11.30 बजे असम पहुंची है।”

    कर्नाटक में ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा एलएमओ की डिलीवरी 1,000 मीट्रिक टन को पार कर गई है। मंत्रालय ने कहा, ऑक्सीजन एक्सप्रेस अब हर रोज देश को 800 मीट्रिक टन से अधिक एलएमओ पहुंचा रही है।

    यह भारतीय रेलवे का प्रयास है कि अनुरोध करने वाले राज्यों को यथासंभव कम से कम समय में अधिक से अधिक एलएमओ वितरित किया जा रहा है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा ऑक्सीजन राहत 14 राज्यों तक पहुंचाई गई हैं, जिनमें उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम शामिल हैं।

    मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 614 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3,609 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 566 मीट्रिक टन, दिल्ली में 4,300 मीट्रिक टन, हरियाणा में 1,759 मीट्रिक टन, राजस्थान में 98 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 1,063 मीट्रिक टन, उत्तराखंड में 320 मीट्रिक टन, तमिलनाड़ु में 857 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश में 642 मीट्रिक टन, पंजाब में 153 मीट्रिक टन, केरल में 246 मीट्रिक टन, तेलंगाना में 976 मीट्रिक टन और असम में 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

    रेलवे ने ऑक्सीजन आपूर्ति की जाने वाली जगहों के लिए विभिन्न रूटों की मैपिंग की है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए खुद को तैयार रखा है। एलएमओ लाने के लिए राज्यों द्वारा भारतीय रेलवे को टैंकर प्रदान किए गए हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोप में 3 पर केस दर्ज
    Next Article कोरोना महामारी : देश में मौत के आंकड़े से दहशत में आए लोग, 24 घंटे में मिले 2.22 लाख केस, 4454 की गई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    देश

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.