Joharlive Team
जमशेदपुर : जिले के एमजीएम थाना की पुलिस ने ट्रक चालकों से लूटपाट करनेवाले गिरोह के दो सदस्यों को नकली पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में आजादनगर थाना के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी अल्ताफ और सलीम शामिल हैं। पटमदा डीएसपी विजय महतो के अनुसार गिरोह का एक सदस्य फरार होने में सफल रहा। लूटपाट में इस्तेमाल एक आॅटो भी पुलिस ने जप्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के तीन बजे एनएच 33 पर भिलाई पहाड़ी संत जोसेफ हॉस्पिटल के पास आॅटो पर तीन बदमाश पहुंचे। सभी ट्रक चालकों से लूटपाट करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। गिरोह के दो सदस्य पकड़ लिए गए। हालांकि, एक भागने में सफल रहा। जब पकड़े गए बदमाशों की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक नकली पिस्तौल मिली।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
