Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»लखनऊ में जल्द बनेगा 1000 बेड वाला कोविड अस्पताल:योगी
    देश

    लखनऊ में जल्द बनेगा 1000 बेड वाला कोविड अस्पताल:योगी

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही 1000 बेड वाला कोविड अस्पताल बन कर तैयार हो जायेगा । इसके लिये डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल को चुना गया है ।
    कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि लखनऊ में 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल स्थापित किया जाए। डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल इसके लिए बेहतर स्थान हो सकता है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए।
    कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी प्रयोगशालाएं पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। कोविड टेस्टिंग के लिए शासन स्तर पर दरें भी तय की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन क्वालिटी कंट्रोल के साथ इन व्यवस्थाओं को लागू किया जाना सुनिश्चित करें।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय चिकित्सालयों में ओपीडी सेवाएं स्थगित रखी जाएं। इस समय भीड़ संक्रमण को बढ़ाने वाला हो सकता है। ओपीडी सेवाओं के लिए टेलीकन्सल्टेशन को बढ़ावा दिया जाए। सरकारी चिकित्सालयों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही संचालित हों।
    मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन 15 मई तक के लिए स्थगित रखा जाए।
    लखनऊ के केजीएमयू, बलरामपुर चिकित्सालय और कैंसर इंस्टिट्यूट को डेडीकेटेड कोविड चिकित्सालय बनाया जा रहा है। इससे कोविड मरीजों के उपचार के लिए और अच्छी सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इसी प्रकार, एरा मेडिकल काॅलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल काॅलेज, इंटीग्रल मेडिकल काॅलेज, मेयो मेडिकल काॅलेज तथा हिन्द मेडिकल काॅलेज को पूरी तरह डेडीकेटेड कोविड हाॅस्पिटल घोषित किया गया है। यहां शीघ्रातिशीघ्र सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास कोविड प्रबंधन का बेहतरीन अनुभव है। हमारी नीति और नीतियों को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। कोविड-19 की इस लड़ाई में हमारी जीत निश्चित है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सभी के हित में है। मास्क, सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी को हमें अपनी जीवनशैली में शामिल करना होगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में निवासरत लोगों की सुविधाओं और जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए। ऐसे मरीजों को सभी प्रकार की आवश्यक दवाओं को समाहित करते हुए मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। मेडिकल किट में न्यूनतम एक सप्ताह की दवा जरूर हो। दवाओं की कहीं कोई कमी नहीं है। इस कार्य की हर दिन समीक्षा की जाए।
    उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रतिदिन डीएम, पुलिस कप्तान और सीएमओ नियत समय पर बैठक करें। स्थानीय स्थिति की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करें। अस्पताल में इलाजरत तथा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की जरूरतों और समस्याओं का पूरा ध्यान रखें।
    सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से मरीजों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। हर दिन की स्थिति से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाए।
    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी जिलों में, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य अभियान के रूप में संचालित किया जाए। आमजन को भी इन कार्यों की महत्ता से अवगत कराया जाए।
    सभी जिलों के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति बनी रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेडिकल ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति के संबंध में स्थापित कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहे। ऑक्सीजन उपलब्धता की दैनिक समीक्षा करें। प्रत्येक जनपद में चिकित्सा कर्मियों, कोविड बेड, दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हमेशी बनी रहे।एम्बुलेंस सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो। किसी प्रकार की आवश्यकता पर शासन को अवगत कराएं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेमिडीसीवीर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही गुजरात से विशेष विमान भेज कर रेमिडीसीवर दवा मंगवाई है। मुख्य सचिव कार्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। आगामी एक माह की स्थिति का आंकलन करते हुए अतिरिक्त रेमिडीसीवीर क्रय किया जाए।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना के कारण एएसआई के सभी स्मारक 15 मई तक बंद, प्रार्थना पर रोक नहीं
    Next Article दुमका पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता की कोरोना से मौत, 12 दिन पहले हुए थे संक्रमित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.