Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 12:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पैसे की लालच में पोता बना हैवान, अपने ही दादा-दादी की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    पैसे की लालच में पोता बना हैवान, अपने ही दादा-दादी की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बेड़ो से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोते ने ही अपने दादा-दादी की हत्या कर डाली। पैसे के लालच में पोते ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय मंगरा उरांव और 60 वर्षीय चरिया उरांव के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध दादा-दादी ने जानवरों को बेचकर कुछ पैसा इकट्ठा किए थे और उस पैसे को उनका पोता मंगलू बार-बार मांग रहा था, लेकिन दादा ने पोते को पैसा नहीं दिया। मामले को लेकर मंगलू अपने दादा से बेहद नाराज था। इस बीच मंगलू ने गुस्से में आकर सबसे पहले अपने दादा मंगरा उरांव की हत्या कर दी। हत्या के दौरान उसकी दादी चरिया उरांव ने उसे देख लिया, जिसके बाद उसने उसे भी मार डाला। दोनों वृद्ध की हत्या मंगलू ने धारदार हथियार से की थी और फिर पूरे मामले पर पर्दा डालने के लिए खून को छुपाने की कोशिश भी की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया।

    बुधवार की देर रात जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली उसी समय पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले शव को कब्जे में लेकर रिम्स अस्पताल भेजा। वहीं, तफ्तीश के दौरान ही पुलिस को मौके से कई ऐसे सबूत हाथ लगे, जो यह साबित कर रहे थे कि किसी घर वाले ने ही डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान पैसे को लेकर दादा और पोते के बीच विवाद की बात भी सामने आई। जब पुलिस ने मंगलू से पूछताछ शुरू की तो पहले तो उसने यह कहा कि दादा-दादी आपस में लड़ कर मर गए हैं, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई की तब उसने सारी कहानी पुलिस के सामने बताया और यह भी बताया कि किस तरह उसने अपने ही दादा-दादी को मार डाला. पुलिस ने मंगलू को गिरफ्तार कर लिया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला, मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम होंगे बंद
    Next Article चाईबासा : गजराज बने ‘यमराज’, ले ली एक आदमी जी जान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    Related Posts

    खूंटी

    भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधराम लोहरा का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

    June 21, 2025
    खूंटी

    “योग करें, निरोग रहें” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है : नीलकंठ सिंह मुंडा

    June 21, 2025
    झारखंड

    जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी

    June 21, 2025
    Latest Posts

    महिला आयोग आपके द्वार: बिहार के चार जिलों में लगेगा शिकायत समाधान कैंप

    June 21, 2025

    5 एकड़ से बड़े तालाब बनेंगे कमाई का जरिया… जानें कैसे

    June 21, 2025

    भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधराम लोहरा का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

    June 21, 2025

    पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत जल्द

    June 21, 2025

    2 जुलाई को पटना में बीजेपी की होगी बड़ी बैठक

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.