Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 4:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह : ब्रह्मडीहा कोल ब्लॉक से कोयला चोरी की जांच शुरू, सीआईडी ने किया केस को टेकओवर
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह : ब्रह्मडीहा कोल ब्लॉक से कोयला चोरी की जांच शुरू, सीआईडी ने किया केस को टेकओवर

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2021Updated:April 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के गिरिडीह में बंद पड़े ब्रह्मडीहा कोल ब्लॉक से कोयला चोरी मामले की जांच अब झारखंड सीआईडी की टीम करेगी। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सीआईडी की टीम ने केस को टेकओवर कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

    बंद पड़े ब्रह्मडीहा कोल ब्लॉक से कोयला चोरी के मामले में सीआईडी जांच करेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद सीआईडी ने पूरे केस को टेकओवर कर लिया है. इसके लिए सीआईडी की ओर से टीम भी गठित कर दी गई है। इस मामले में सीबीआई के फर्जी अधिकारियों पर ही मामला दर्ज था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2020 में खुद को सीबीआई का अधिकारी बता चार लोग कोल ब्लॉक में आए थे. फर्जी कागजात दिखाकर जब्त कोयले की बिक्री संबंधी बात कर तकरीबन 2 हजार टन कोयला स्टॉक से चोरी कर ली। मामला सामने आने के बाद मुफस्सिल थाने में इस संबंध में चार अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

    कोल ब्लॉक से कोयला चोरी के मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने की थी। बाबुलाल मरांडी ने पूरे मामले में जांच के लिए सीबीआई निदेशक को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद सीबीआई मुख्यालय ने पूरे मामले में राज्य पुलिस मुख्यालय को पत्राचार कर जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया था. बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले में 26 जून 2020 को सीबीआई निदेशक को पत्र लिखा था। जिसमें बताया गया था कि सीबीआई की ओर से उठाव पर रोक के बावजूद लॉकडाउन के दौरान भी कोयले की चोरी जारी रही। कोयला चोरी में धनबाद की कंपनी की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे।

    बाबूलाल मरांडी ने मांग की थी कि खेल के पीछे शामिल लोगों के खिलाफ सीबीआई जांच की जाए। बाबूलाल मरांडी ने आशंका जाहिर की थी कि मामले में कोयला के अवैध कारोबारियों और स्थानीय राजनेताओं की गठजोड़ की भूमिका है. बाबूलाल मरांडी के पत्र के बाद सीबीआई के निर्देश पर तत्कालीन हजारीबाग डीआईजी ने एक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजा था। मुख्यालय के आदेश के बाद अब सीआईडी मामले की जांच कर करेगी।

    गिरिडीह के ब्रह्मडीहा कोल ब्लॉक का आवंटन पूर्व राज्यसभा सांसद परमेश्वर अग्रवाल की माइनिंग कंपनी को 30 सालों के लिए किया गया था। परमेश्वर अग्रवाल की मौत के बाद कोल ब्लॉक पर उनके भाई महेंद्र अग्रवाल ने दावा किया था। साल 2011 में कोल ब्लॉक पूरी तरह बंद हो गया था. कोलगेट घोटाले की जांच के दौरान कॉल ब्लॉक में 16 हजार टन कोयला का स्टॉक जब्त किया गया था। फरवरी 2020 में फर्जी कागजात के आधार पर 2 हजार टन कोयला धनबाद की एक कंपनी की ओर से उठवा लिया गया था. मामला सामने आने के बाद मुफस्सिल थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    Cid coal scam Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलवामा के काकापोरा में आतंकवादी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
    Next Article साहेबगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह के सरगना सनाउल को किया गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026
    जामताड़ा

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026
    Latest Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.