Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहेबगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह के सरगना सनाउल को किया गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश
    झारखंड

    साहेबगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह के सरगना सनाउल को किया गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2021Updated:April 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    साहेबगंज। बैंकों के लॉकर काटकर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना कुख्यात सोना चोर सनाउल शेख को गिरफ्तार करने में राधा नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसे पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता जारी कर बताया कि राधानगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सोना चोर गिरोह का मुख्य सदस्य राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत कटहलिया टोला गंगा घाट के पास छिपकर रह रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई और एक टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

    पुलिस ने चामाग्राम दियारा निवासी सनाउल शेख को गिरफ्तार कर लिया. सनाउल शेख कुख्यात सोना चोर है. पश्चिम बंगाल के बहरमपुर, बिहार के पूर्णिया, झारखंड के हजारीबाग और महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। अपने सदस्यों के सहयोग से उसने कई बैंकों का लॉकर काटकर भारी मात्रा में सोने की चोरी कर ली थी. पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार करने में असफल साबित हो रही थी।

    सनाउल शेख के खिलाफ राधानगर थाना कांड संख्या 67/16 दिनांक 21 अगस्त 16 भादवि की धारा 399, 420 और 25 (1-26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज था. उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है। एसटी नंबर 270/13 में कुर्की वारंट निर्गत हुआ था और जीआर 146/09 के विभिन्न धाराओं के आरोप में लाल वारंटी था।

    अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह हसन चिकना का यह करीबी मित्र था. 17 मई 2018 को बोकारो के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हसन चिकना के साथ बैंक का लॉकर तोड़कर करोड़ों का सोना चोरी किया गया था. मई 2018 में बंगाल के सिउड़ी में पिसी चद्रं ज्वेलर्स से करोड़ों का सोना चोरी किया गया था।

    मई 2016 में सिलीगुड़ी के बागडोगरा के सेंट्रल बैंक में 90 लॉकर तोड़कर सोना चोरी मामले में भी सनाउल शेख की तलाश थी। वहीं, 29 अप्रैल 2018 को बिहार के पूर्णिया में यूको बैंक में 35 लॉकर तोड़कर करोड़ों की सोना चोरी में भी बिहार पुलिस को इसकी तलाश थी। 26 अप्रैल 2015 को धनबाद के बैंक ऑफ इंडिया में हुई चोरी को लेकर भी धनबाद में इसकी तलाश जारी थी।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : ब्रह्मडीहा कोल ब्लॉक से कोयला चोरी की जांच शुरू, सीआईडी ने किया केस को टेकओवर
    Next Article आजादी का अमृत महोत्सव पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन, ओलंपिक खिलाड़ियों ने शांति व सदभावना की लगाई दौड़

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.