AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में एक ही छत के नीचे मिलीं स्वास्थ्य योजना की सुविधाएं, लोगों ने बनवाए कार्ड

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दौरान झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की ओर से लगाया गया स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. यहां एक ही जगह पर विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी, कार्ड बनाने और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई. बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली.
स्टॉल पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और वय वंदना योजना के लाभुकों के कार्ड बनाए गए. इसके अलावा राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई. लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां जांच के साथ जरूरी परामर्श दिया गया.

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्टॉल का निरीक्षण

स्टॉल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भ्रमण किया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा और झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के अपर सचिव सह कार्यकारी निदेशक भी मौजूद रहे. उन्होंने स्टॉल पर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली.
स्थापना दिवस समारोह के दौरान आरोग्य सोसाइटी की इस पहल के जरिए लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने के साथ सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.

Also Read : नलिन सोरेन ने कहा – आदिवासी सीटें बढ़ीं तो परिसीमन का समर्थन करेगा,  महुआ माजी ने 26 नवंबर जताई थी खरीद-फरोख्त की आशंका

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More