AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : नेतरहाट घाटी में 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत सात घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गुमला: नेतरहाट घाटी के मिलिट्री मोड़ पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी. कार में सात लोग सवार थे. हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोटें आयी हैं, जबकि अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर स्कूल में कार्यरत कर्मी अपने परिजनों के साथ इग्निस कार से गुमला के लक्ष्मण नगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान मिलिट्री मोड़ के पास चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया. देखते ही देखते कार सड़क से नीचे करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

हादसे के बाद घायलों ने अपने कैंप और गुरदरी थाना को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही कैंप के कर्मी और गुरदरी थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में कार्तिक कुमार (13 वर्ष) और निखिल कुमार (11 वर्ष) को गंभीर चोटें आयी हैं. अन्य घायलों को भी चोटें लगी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

कार में राजकुमार राम (40 वर्ष), उनकी पत्नी निशा रवि (40 वर्ष) और पुत्री अपूर्वा राज (7 वर्ष), निवासी लक्ष्मण नगर, गुमला तथा चंदन कनौजिया (40 वर्ष), उनकी पत्नी नीतू देवी (36 वर्ष), कार्तिक कुमार (13 वर्ष) और निखिल कुमार (11 वर्ष), निवासी जोरार, नामकुम, रांची सवार थे.

कार के करीब 150 फीट नीचे खाई में गिरने से हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. दुर्घटनाग्रस्त कार की हालत देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोग भी हैरान रह गये. इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद सभी सात लोगों के बच जाने को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : झारखंड: दुबई में चार महीने से कैद शशि पासवान की वतन वापसी के लिए जयराम महतो ने संभाली पहल, विदेश मंत्रालय भी सक्रिय

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More