AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राहुल दुबे गैंग पर चतरा पुलिस का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में शूटर आनंद कुमार को लगी गोली, चतरा एसपी अनिमेष नैथानी पहुंचे घटनास्थल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो 

चतरा जिले में सक्रिय कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ चतरा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार की अहले सुबह टंडवा थाना क्षेत्र के आम्रपाली परियोजना अंतर्गत होन्हे गांव से गोड़वाइर जाने वाले रास्ते के जंगल में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. सुबह करीब 3 बजे से 4:30 बजे के बीच हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गैंग का कुख्यात शूटर आनंद कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके दाहिने पैर में गोली लगी है. घायल अपराधी चतरा सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही चतरा एसपी अनिमेष नैथानी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये. एसपी ने मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल दुबे गैंग के कई अपराधियों के टंडवा थाना क्षेत्र में जुटने और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी करने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापामारी अभियान शुरू किया. इसी दौरान जंगल में पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आनंद कुमार के पैर में गोली लग गयी. घटनास्थल से पुलिस ने तीन जिंदा कारतूस और खाली खोखे भी बरामद किये हैं.

आम्रपाली और चौपारण गोलीकांड में शामिल रहा है घायल शूटर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल आनंद कुमार राहुल दुबे गैंग का सक्रिय और खतरनाक शूटर है. उस पर हाल ही में आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में एवीएस (AVS) कंपनी के कार्यालय पर हुई गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है. इसके अलावा हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित चर्चित होटल एके इंटरनेशनल के बाहर हुए गोलीकांड में भी उसकी संलिप्तता बतायी जा रही है. पुलिस इन घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है.

मुठभेड़ में घायल आनंद कुमार को तत्काल चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस की टीम पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है. वहीं, मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तीन महीने में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई

राहुल दुबे गैंग के खिलाफ चतरा पुलिस की यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बड़ी मुठभेड़ कार्रवाई बतायी जा रही है. इससे पहले अगस्त महीने में बसरिया के जंगल में भी पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गोली मारी थी. ताजा कार्रवाई के बाद पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों और उसके आपराधिक नेटवर्क की तलाश में जुट गयी है.

मुठभेड़ की सूचना के बाद एसपी अनिमेष नैथानी खुद घटनास्थल पहुंचे. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जंगल में मौजूद अपराधियों की संख्या कितनी थी और वे किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे नेटवर्क और मुठभेड़ से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जायेगी.

Also Read : झारखंड में 637 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 20 हजार से 1 लाख रुपये तक मिलेगा मानदेय, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More