AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड विधानसभा विशेष सत्र : MMDR संशोधन पर कल आर-पार की लड़ाई, खनिज संपदा और राज्यों के अधिकारों पर होगी बहस

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची. झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन 26 नवंबर को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 यानी MMDR Amendment Act को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है. राज्य सरकार केंद्र सरकार के इस संशोधन के विरोध में विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. इसके जरिये केंद्र सरकार से कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और खनिज संपदा वाले राज्यों के वित्तीय एवं विधायी अधिकारों को सुरक्षित रखने की मांग की जाएगी.

दरअसल, झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है. यहां कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट और अन्य खनिजों का बड़े पैमाने पर खनन होता है. राज्य सरकार का मानना है कि MMDR संशोधन अधिनियम के प्रावधानों से खनिज संपदा पर कर और उपकर लगाने की राज्य की शक्तियां सीमित हो सकती हैं. इससे राज्य के राजस्व पर असर पड़ेगा.

धारा 9D को लेकर राज्य सरकार की सबसे बड़ी आपत्ति

MMDR संशोधन अधिनियम, 2026 में शामिल धारा 9D राज्य सरकार की आपत्ति का प्रमुख आधार है. इस प्रावधान के तहत खनिज अधिकारों और खनिज धारित भूमि पर राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले कर, उपकर और अन्य शुल्क केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन होंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राज्य सरकार का कहना है कि इससे खनिज संपदा वाले राज्यों की अपने संसाधनों से राजस्व जुटाने की स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है. झारखंड जैसे राज्यों की अर्थव्यवस्था में खनन और खनिज आधारित गतिविधियों की बड़ी भूमिका है. ऐसे में राज्य के राजस्व अधिकार सीमित होने का असर विकास योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों पर भी पड़ सकता है.

सरकार की एक अन्य प्रमुख चिंता खनन प्रभावित क्षेत्रों को लेकर है. खनन के कारण विस्थापन, पर्यावरण प्रदूषण, जल स्रोतों पर असर और स्थानीय आधारभूत संरचनाओं पर दबाव जैसी समस्याएं पैदा होती हैं. इन क्षेत्रों में पुनर्वास, आधारभूत सुविधाओं के विकास और प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की जरूरत होती है. राज्य सरकार का तर्क है कि खनिज संपदा का दोहन करने वाले राज्यों को इससे होने वाले आर्थिक लाभ पर उचित अधिकार मिलना चाहिए.

दूसरी ओर भाजपा ने MMDR संशोधन के विरोध को राज्य सरकार की राजनीतिक रणनीति बताया है. पार्टी का कहना है कि यह कानून केवल झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बनाया गया है. ऐसे में इसका विरोध करने के पीछे राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा ने राज्य में कोयले की बिक्री में गिरावट का मुद्दा भी उठाया है. पार्टी का कहना है कि दूसरे राज्यों में कोयले की बिक्री बढ़ रही है, जबकि झारखंड में इसमें गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में राज्य सरकार को खनिज कारोबार और राजस्व से जुड़े मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

कल, 26 नवंबर को सदन में होने वाली चर्चा का केंद्र केवल MMDR संशोधन का विरोध या समर्थन नहीं होगा, बल्कि इसके दूरगामी प्रभाव भी बहस का विषय बन सकते हैं. राज्य सरकार के सामने यह सवाल होगा कि यदि खनिज अधिकारों और खनिज धारित भूमि पर कर लगाने की उसकी शक्तियां सीमित होती हैं तो इसकी भरपाई कैसे होगी.

Also Read : सरयू राय ने पूछा- प्रस्ताव में कहां है ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, राधाकृष्ण किशोर बोले- हटाने का प्रस्ताव करता हूं

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More