AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड :  सड़कों पर ओवरलोडेड ट्रको का कब्जा, रुकी गुमला की रफ्तार, लंबी कतार से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गुमला. जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. भारतमाला परियोजना के लिए सुंदरगढ़ प्लांट,कोरवा एनटीपीसी, लारा एनटीपीसी व टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश मिट्टी लेकर आ रहे सैकड़ों ट्रक पिछले चार दिनों से गुमला के बाईपास चौराहा सहित विभिन्न सड़कों पर खड़े हैं. बाईपास चौराहा के उत्तर और दक्षिण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है. एनएच-23 पर उर्मी से टैंसेरा तक तथा टोटो रोड में खटवा नदी तक ट्रकों की कतार के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है.

सड़कों पर भारी वाहनों के इस तरह खड़े रहने से आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्कूली बच्चों, मरीजों, बाजार जाने वाले लोगों और छोटे वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है. कई बार एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने में कठिनाई हो रही है. इसके बावजूद यातायात सुचारू करने के लिए कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है.

क्षमता से अधिक लोड होने का आरोप

जानकार सूत्रों के अनुसार, ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक फ्लाई ऐश मिट्टी लोड है. बताया जा रहा है कि 18 चक्का ट्रक की निर्धारित क्षमता करीब 38 टन है, जबकि सुंदरगढ़ व अन्य जगहों से आ रहे ट्रकों में 60  टन से अधिक मिट्टी लदी हुई है. चालान की जांच के बाद अधिकारियों ने ओवरलोडिंग का हवाला देते हुए शिवालिया कंपनी को मिट्टी अनलोड करने से रोक दिया है. इसी कारण सैकड़ों ट्रक सड़क पर खड़े हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस पूरे मामले में सबसे अधिक परेशानी ट्रक चालकों को हो रही है. चालकों का कहना है कि चार दिनों से वे ट्रकों में ही रात गुजारने को मजबूर हैं. खाने-पीने, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. काम बंद रहने से उनकी दिहाड़ी भी प्रभावित हो रही है. वे न आगे जा पा रहे हैं और न ही वापस लौट पा रहे हैं.

कंपनी और अधिकारियों के बीच समन्वय पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों और जानकार सूत्रों का कहना है कि फ्लाई ऐश मिट्टी फरवरी 2026 से ही गुमला लाई जा रही है. पहले भी इसी तरह मिट्टी की ढुलाई और अनलोडिंग होती रही, लेकिन अब अचानक ओवरलोडिंग का मामला सामने आने के बाद वाहनों को रोक दिया गया है. लोगों का सवाल है कि यदि वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चल रहे हैं तो नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माना क्यों नहीं किया जा रहा है? आखिर वाहनों को सड़क पर खड़ा रखकर आम जनता को परेशानी में क्यों डाला जा रहा है?

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उनका कहना है कि ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और यातायात बाधित करने वाले वाहनों को सड़क से हटाने की व्यवस्था की जानी चाहिए. चार दिनों से जारी इस समस्या का समाधान नहीं होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है. अब लोगों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : झारखंड : सीसीएल सोलर प्लांट को विस्थापितो का अल्टीमेटम, 15 दिनों में समझौता लागू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More