AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : सीसीएल सोलर प्लांट को विस्थापितो का अल्टीमेटम, 15 दिनों में समझौता लागू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेरमो/गांधीनगर : चलकरी के विस्थापितों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीसीएल के बीएंडके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार झा से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने 24 अप्रैल 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो की मध्यस्थता में सीसीएल प्रबंधन और विस्थापितों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता में तय समझौते को लागू करने की मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा. विस्थापितों ने आरोप लगाया कि उनके सहयोग के बावजूद सीसीएल प्रबंधन चलकरी गांव में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है.

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने महाप्रबंधक को समझौते की याद दिलाते हुए कहा कि इसके बिंदुओं को लागू करने में प्रबंधन उदासीनता बरत रहा है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर समझौते के बिंदुओं पर अमल नहीं किया गया तो विस्थापित आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन की होगी.

मिला आश्वासन

महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विस्थापितों के साथ हुई वार्ता में तय मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी करने में थोड़ा समय लगा है, लेकिन अब इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वार्ता में सीसीएल की ओर से सोलर पावर प्लांट के नोडल पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद भी मौजूद थे. वहीं, विस्थापित प्रतिनिधिमंडल में माले नेता भुवनेश्वर केवट, मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, विस्थापित नेता अशोक मंडल, राज केवट, निमाय मंडल, कुबुद्दीन अंसारी, ताहिर अंसारी, अशोक महली और अमित मंडल सहित कई लोग शामिल थे.

गौरतलब है कि चलकरी में प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट के निर्माण को लेकर करीब दो वर्षों से गतिरोध बना हुआ था. 24 अप्रैल को हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विस्थापित प्रतिनिधियों और सीसीएल प्रबंधन के बीच सहमति बनी थी. अब समझौते के क्रियान्वयन को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं. विस्थापितों का कहना है कि यदि प्रबंधन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो सोलर पावर प्लांट के निर्माण का रास्ता और कठिन हो सकता है.

Also Read : रांची-दिल्ली का हवाई किराया 31 हजार रुपये देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, पीएम मोदी को लिखा भावुक पत्र; बोले- किसी की आखिरी मुलाकात मुनाफे का सौदा न बने

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More