रांची: मंगलवार सुबह करीब 7 बजे भूकंप के झटकों से रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई. राजधानी रांची के सभी इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस किया. अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन होने से कई लोग घबराकर बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में बताया गया है, जहां 5.3 तीव्रता का भूकंप आया.
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (EMSC) के अनुसार, नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता 5.3 मैग्नीट्यूड थी. सुबह अचानक झटके महसूस होने के बाद रांची के लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा की. झारखंड के अन्य इलाकों से भी भूकंप महसूस होने की खबरें सामने आईं.
सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोग कुछ देर के लिए सहम गए. हालांकि, अभी तक झारखंड में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.
भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में था. यह पूर्वी नेपाल का क्षेत्र है. भूकंप के झटके झारखंड तक महसूस किए गए. फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान को लेकर संबंधित एजेंसियों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
No comments yet. Be the first to comment!