AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः झारखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तैयार किया विजन डॉक्यूमेंट, पुलिस मुख्यालय को मिला 24 टास्क 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
किसलय शानू 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड को नशा से मुक्त कराने के लिए झारखंड पुलिस के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है. तैयार डॉक्यूमेंट को गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है. इसमें झारखंड में पहले से नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और धारदार बनाने के लिए पुलिस को 24 टास्क दिए गए हैं.
जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी विजन डॉक्यूमेंट्स फॉर नारकोटिक्स कंट्रोल 2026-29 में नशे के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई का लक्ष्य तय किया गया है. इसके तहत राज्य और जिला स्तर पर परिणाम-केंद्रित NCORD बैठकें करने की बात कही गई है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 18 अगस्त 2026 को बैठक की कार्यवाही का एक निर्धारित प्रारूप उपलब्ध कराया. जिसके बाद झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा विभाग ने सभी डीसी और एसपी को निर्देश दिया.
बता दें, इस व्यवस्था से नशे के विरुद्ध कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी. हर माह लक्ष्य, प्रगति और अगले माह के लक्ष्य का हिसाब देना होगा, जिससे थाना स्तर तक जवाबदेही तय होगी.

किन मुद्दों पर होगी समीक्षा?

प्रारूप में कुल 24 मुख्य कार्य बिंदु हैं, जो चार स्तंभों में बंटे हैं:
1. प्रवर्तन (खुफिया एवं ऑपरेशन)
  • जिला स्तर के चिन्हित नशा कार्टेल को ध्वस्त करना.
  • FINEX, NATGRID, NIDAAN, SAHYOG जैसे डेटाबेस का प्रभावी उपयोग.
  • व्यावसायिक मात्रा के मामलों में अनिवार्य वित्तीय जांच (फाइनेंसियल इनक्वायरी) और संपत्ति कुर्की.
  • आदतन अपराधियों की PIT-NDPS के तहत निवारक निरोध.
  • फरार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई.
  • विदेशी नागरिकों का निर्वासन.
  • मामलों में प्रभावी अभियोजन और सजा का प्रतिशत.
  • मेडिकल दुकानों में CCTV की स्थापना.
  • अवैध खेती वाले क्षेत्रों की पहचान और नष्टीकरण.
  • जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण.
2. प्रिकर्सर एवं सिंथेटिक ड्रग्स नियंत्रण
  • क्लैन लैब (अवैध प्रयोगशालाओं) का भंडाफोड़.
  • पुलिसकर्मियों को सिंथेटिक ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाना.
3. मांग एवं नुकसान में कमी (Demand & Harm Reduction)
  • जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम और प्रत्येक जिले में कम से कम 5 बड़े कार्यक्रम.
  • जिला नशामुक्ति केंद्र (DDAC), नशा उपचार सुविधा (ATF) और जेलों में नशामुक्ति सुविधा की स्थापना और निगरानी.
  • वंचित क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा.
  • स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को ‘ड्रग फ्री कैंपस’ घोषित करना.
4. समन्वय एवं क्षमता निर्माण
  • पुलिस अधिकारियों को NDPS  मामलों से जुड़े विशेष प्रशिक्षण (iGOT पाठ्यक्रम).
  • बैठक की कार्यवाही के लिए सख्त समय-सीमा. बैठक की कार्यवाही (MoM) 2 दिनों के भीतर तैयार कर सभी उपस्थित सदस्यों और संबंधित एजेंसियों को भेजी जाएगी, और 3 दिनों के भीतर NCORD पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा. साथ ही, कार्य बिंदु और प्रदर्शन मापदंड स्मार्ट होने चाहिए, यानी विशिष्ट, मापने योग्य, सौंपने योग्य, यथार्थवादी और समयबद्ध.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanika Rana
कनिका राणा हजारीबाग, झारखंड की रहने वाली हैं. वे रांची में जोहार लाइव के लिए रिपोर्टर हैं. इससे पहले वे नवदुनिया, न्यूज़ डिग्गी और क्विंट हिंदी में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें झारखंड की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है. वे आसान और सच्ची भाषा में खबरें लिखती हैं, ताकि हर पाठक तक खबर तह तक पहुंचे. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More