छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
एसपी ने घाटों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा.





