Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 26, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची : झारखंड राज्य में ड्रग्स के अवैध कारोबार पर नियंत्रण लगाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही सख्त कदम उठाने वाली है. इसके साथ ही हेमंत सोरेन सरकार की घोषणा भी जल्द पूरी होगी. सरकार की घोषणा को पूरा करने के लिए एएनटीएफ के चीफ असीम विक्रांत मिंज ने मुख्य सचिव को वचन दिया है.

    मुख्य सचिव की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2026 से पूर्व एएनटीएफ के सशक्तिकरण एवं पुनर्गठन हेतु सीआईडी मुख्यालय के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसमें प्रत्येक जिला में एएनटीएफ के अंतर्गत विशेष टीम का प्रस्ताव शामिल किया जा रहा है. तत्काल इसमें आवश्यक अतिरिक्त बल की प्रति नियुक्ति एवं आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया तथा एनसीबी के द्वारा उपलब्ध कराए गए मॉडल स्ट्रक्चर फॉर एएनटीएफ के अनुसार एएनटीएफ को शुद्ध करने का प्रस्ताव गृह विभाग को उपलब्ध कराने के लिए मुख्य सचिव के द्वारा निर्देश दिया गया है.

    ये भी पढ़ें : प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    जानकारी के अनुसार, इसी वर्ष विधानसभा में नशाखोरी का मुद्दा उठा था. भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया था. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में ड्रग्स का कारोबार तेजी से फैल रहा है और बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं. तब विधायक ने सदन में आंकड़ा पेश करते हुए बताया था कि वर्ष 2019 से 23 तक राज्य में ड्रग से जुड़े 2396 मामले दर्ज किए गए थे. यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि राज्य में नशे का कारोबार एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. सदन में उठे सवाल का जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र ने कहा कि राज्य में नशाखोरी बढ़ना वाकई चिंता का विषय है.

    उन्होंने कहा कि युवा नशे की लत में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. इस दौरान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के द्वारा भी मामले में चिंता जाहिर की गई थी. इसके बाद हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया था ताकि युवाओं को नशे की लत से बचने के लिए अभियान चलाया जा सके.

    ये भी पढ़ें: प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    मुख्य सचिव के द्वारा ड्रग्स के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए तैयार एक्शन प्लान 13 प्रमुख बिंदु और क्रियान्वयन के लिए निर्धारित टाइमलाइन

    कार्रवाई / विवरण समय-सीमा

    1. (Standing Focus Group) के माध्यम से 100 भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई- मार्च, 2029
    2. ईडी (ED) और एनआईए (NIA) के साथ मामलों को साझा करना-निरंतर (Continuous)
    3. फिनएक्स (FINEX), नेटग्रिड (NATGRID), निदान (NIDAAN), सहयोग (SAHYOG) आदि डेटाबेस का प्रभावी उपयोग- निरंतर
    4. आव्रजन और विदेशी अधिनियम, 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन-निरंतर
    5. विदेशियों के खिलाफ विचाराधीन सभी मामलों की समीक्षा तथा विदेशियों के खिलाफ बरी किए जाने के फैसलों के विरुद्ध दायर अपीलों की समीक्षा-दिसंबर, 2026
    6. पहचाने गए सभी सिंडिकेट और भगोड़ों से संबंधित मामलों का निपटारा-मार्च, 2029
    7. प्रभावी अभियोजन के लिए महत्वपूर्ण मामलों की पहचान-सितंबर, 2026
    8. प्रभावी अभियोजन के लिए चिह्नित मामलों का निपटारा-मार्च, 2029
    9. सभी पउचित मामलों में जब्त दवाओं का निपटारा-0मार्च, 2027
    10. चिन्हित किए गए क्षेत्रों में अवैध खेती (Illicit Cultivation) को शून्य करना-दिसंबर, 2027
    11. क्लेन लैब्स (Clan Labs) के रेड फ्लैग इंडिकेटर्स (RFIs) के बारे में जागरूकता बढ़ाना-निरंतर
    12. 75 क्लेन लैब्स (Clan Labs) का भंडाफोड़ करना-दिसंबर, 2026
    13. मैक (MAC) प्लेटफॉर्म पर प्रीकर्सर रसायनों से संबंधित सूचनाओं की अनिवार्य रूप से शेयरिंग-निरंतर

    Also Read : प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    Johar @8 AM एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रहार भाग 3 हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग
    Next Article Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.