AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड समेत देश के कई नेताओं ने शोक जताया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यपाल संतोष गंगवार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों रघुबर दास और चंपई सोरेन समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की.

रूपी सोरेन के निधन पर आई प्रतिक्रियाओं में उनके पारिवारिक जीवन के साथ-साथ झारखंड आंदोलन के दौर में उनकी भूमिका का भी उल्लेख किया गया. नेताओं ने कहा कि उन्होंने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन में लंबे समय तक साथ दिया और परिवार को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

शिबू सोरेन के संघर्ष में साथ देने को किया याद

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने कहा कि रूपी सोरेन ने शिबू सोरेन के संघर्ष भरे जीवन में हर पल उनका साथ दिया और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने भी कहा कि झारखंड के लंबे संघर्ष में रूपी सोरेन हर मोड़ पर शिबू सोरेन के साथ मजबूती से खड़ी रहीं. उन्होंने उनके निधन को पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रूपी सोरेन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें रूपी सोरेन का पुत्रवत स्नेह मिला था और उनकी ममता की याद हमेशा बनी रहेगी.

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड आंदोलन के समय की घटनाओं और उनसे जुड़ी यादों को याद किया. उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि में ‘अंतिम जोहार’ कहा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

देश और झारखंड के नेताओं ने जताई संवेदना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रूपी सोरेन के निधन पर हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उनके निधन को दुखद बताते हुए परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की कामना की.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रूपी सोरेन को ममता और स्नेह की मूर्ति बताते हुए कहा कि उनका जाना उनके लिए अपूरणीय क्षति है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया.

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य ने एक स्नेहमयी मातृशक्ति को खो दिया है. उन्होंने हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन, इरफान अंसारी, दीपक बिरुआ, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, सांसद सुखदेव भगत और अन्य नेताओं ने भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया.

सीता सोरेन ने मां को याद किया

रूपी सोरेन की बहू सीता सोरेन ने भावुक संदेश में कहा कि दुर्गा सोरेन के असमय निधन के बाद रूपी सोरेन ने अपने दुख को भीतर समेटकर उन्हें संभाला था. उन्होंने कहा कि अब मां भी उन्हें छोड़कर चली गईं.

सीता सोरेन ने शिबू सोरेन के साथ रूपी सोरेन के जीवनभर के सफर को याद करते हुए कहा कि परिवार की ममता और शक्ति का आधार रहीं मां की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.

Also Read : दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More