जोहार लाइव ब्यूरो.रांची
दुर्गापूजा-2026 के अवसर पर राज्य में विधि-व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस मुख्यालय ने अपनी तैयारी करीब पूरी कर ली है. डीजीपी तदाशा मिश्र के निर्देश पर आईजी अभियान नरेंद्र कुमार ने यह तैयारी पूरी की है. राज्य के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड के 6750 जवान को प्रतिनियुक्ति करने के लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार करके गृह सचिव के पास भेज दिया है.
इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों में सुरक्षा और संवेदनशीलता के हिसाब से अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी. इसके लिए भी आईजी अभियान ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है और पुलिस बल की भी पर्याप्त तैनाती के लिए निर्णय लिया है, ताकि पूजा घूमने निकले किसी श्रद्धालु को सुरक्षा व्यवस्था की समस्या से जूझना ना पड़े. होमगार्ड जवानों की तैनाती
14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अर्थात कुल 10 दिनों के लिए की गई है.
किस जिले में तैनात होंगे कितने होमगार्ड के जवान
| जिला | होमगार्ड जवान |
|---|---|
| रांची | 600 |
| गुमला | 300 |
| खूंटी | 150 |
| लोहरदगा | 250 |
| सिमडेगा | 250 |
| हजारीबाग | 500 |
| गिरिडीह | 400 |
| रामगढ़ | 200 |
| कोडरमा | 200 |
| चतरा | 300 |
| धनबाद | 400 |
| बोकारो | 300 |
| पलामू | 250 |
| गढ़वा | 300 |
| लातेहार | 300 |
| देवघर | 100 |
| जमशेदपुर | 500 |
| चाईबासा | 300 |
| सरायकेला | 300 |
| दुमका | 250 |
| साहिबगंज | 200 |
| पाकुड़ | 200 |
| गोड्डा | 100 |
| जामताड़ा | 100 |
| कुल | 6,850 |
प्रशासनिक निर्देश:
होमगार्ड मुख्यालय ने जिला कमांडेंटों को दिया है निर्देश होमगार्ड मुख्यालय ने निर्देश दिया गया है कि वे तालिका में अंकित संख्या के अनुरूप गृह रक्षकों को पूरी तैयारी की हालत में रखना सुनिश्चित करें, ताकि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अंतिम स्वीकृति मिलते ही संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को समय पर गृह रक्षक उपलब्ध कराए जा सकें.
Also Read : सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

