Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 2, 2026Updated:October 2, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुजरात के समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है. राष्ट्रपति ने गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल, 2026 को 17 सितंबर को मंजूरी दी. गुजरात विधानसभा ने 24 मार्च को बिल पारित किया था. इसके साथ गुजरात उत्तराखंड के बाद यूसीसी कानून पारित करने वाला दूसरा राज्य बना था.

    गुजरात के यूसीसी में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े मामलों के लिए समान कानूनी प्रावधान किए गए हैं. विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है और बहुविवाह पर रोक का प्रावधान है. लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीकरण और उससे जुड़े अधिकारों के लिए भी प्रावधान किए गए हैं.

    गुजरात के यूसीसी में अनुसूचित जनजातियों (ST) को इसके दायरे से बाहर रखा गया है. बिल में ST समुदायों के साथ कुछ अन्य संरक्षित समूहों के लिए भी अपवाद दिया गया है.

    तीन राज्यों को राष्ट्रपति की मंजूरी

    देश में अब तक चार राज्यों की विधानसभाएं यूसीसी बिल पारित कर चुकी हैं. इनमें उत्तराखंड, गुजरात, असम और मध्य प्रदेश शामिल हैं. उत्तराखंड विधानसभा ने 7 फरवरी 2024 को यूसीसी बिल पारित किया था. राष्ट्रपति ने 11 मार्च 2024 को इसे मंजूरी दी और नियम अधिसूचित होने के बाद 27 जनवरी 2025 से उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो गया. उत्तराखंड फिलहाल देश का एकमात्र राज्य है जहां यूसीसी प्रभावी है.

    गुजरात विधानसभा ने 24 मार्च 2026 को यूसीसी बिल पारित किया और राष्ट्रपति ने 17 सितंबर को इसे मंजूरी दी. असम विधानसभा ने 27 मई 2026 को यूसीसी पारित किया था. राष्ट्रपति ने असम के यूसीसी को 29 सितंबर को मंजूरी दी. राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक रिकॉर्ड में दोनों राज्यों के बिलों की मंजूरी दर्ज है.

    मध्य प्रदेश विधानसभा ने 21 जुलाई 2026 को यूसीसी बिल पारित किया था. बिल को राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के पास भेजा गया है, लेकिन 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली है.

    Also Read : बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    uniform civil code यूसीसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    Latest Posts

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.