Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 1, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पाटाशपुर में तृणमूल कांग्रेस की एक पूर्व महिला नेता और उनकी बहू के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है. चार लोगों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई गई है. आरोपियों को भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ता बताया गया है. घटना के बाद चारों के फरार होने की बात सामने आई है.

    वर्तमान पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पाटाशपुर थाना क्षेत्र के आरग्वाल ग्राम पंचायत के टोनियाबिला गांव की है. शनिवार की रात करीब एक से दो बजे के बीच चार लोग कथित तौर पर घर में घुसे. आरोप है कि रसोई की खिड़की उखाड़कर घर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने दोनों महिलाओं के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है.

    किसी तरह भागी पीड़िता

    रिपोर्ट के अनुसार, सुबह बहू किसी तरह अपने हाथ का बंधन खोलकर घर से बाहर निकली और शोर मचाया. इसके बाद पड़ोसी पहुंचे और दोनों महिलाओं को मुगबेड़िया ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. दोनों के शरीर पर नाखून से खरोंच के निशान मिलने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है. अस्पताल से लौटने के बाद पूर्व तृणमूल नेता ने थाने में FIR दर्ज कराई.

    वर्तमान पत्रिका के अनुसार, आरोपियों में नाड़ुआबिला गांव के भाजपा बूथ कमेटी नेता बिमल गायेन और भाजपा कार्यकर्ता शंकर भुइयां, पिंटू जाना तथा तापस मंडल के नाम शामिल हैं. FIR दर्ज होने के बाद चारों के फरार होने की बात कही गई है और उनके ओडिशा चले जाने की आशंका जताई गई है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

    तृणमुल ने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया

    तृणमुल कांग्रेस के औपचारिक X हैंडल इसे बंगाल से दिल दहला देने वाली खबर बताया, उन्होंने लिखा कि चार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दो महिलाओं के साथ उनके ही घर में गैंगरेप किया और यह घटना कहाँ हुई? मुख्यमंत्री सुभेंदू अधिकारी के गृह जिले में.

    तृणमुल ने कहा इसके बावजुद कोई आक्रोश नहीं. कोई विरोध प्रदर्शन नहीं. नेशनल मीडिया में कोई हलचल नहीं. और न ही राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से कोई तत्काल दौरा हुआ है. सबसे अहम बात, मुख्यमंत्री की ओर से पूरी तरह चुप्पी – जबकि उन्होंने अपराधों से निपटने के लिए “जोमा-खोरोच मॉडल” के बड़े-बड़े वादे किए थे.

    टीएमसी ने आरोप लगया कि क्या वह इन बलात्कारियों को बचा रहे हैं क्योंकि वे बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ता हैं? बीजेपी ने बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था. लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है.

    राजनीति छोड़ कपड़े के कारोबार में लगी थी

    आनंदबाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला 2013 से 2018 तक पंचायत समिति स्तर पर तृणमूल कांग्रेस की नेता रही थीं. बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी और कपड़े का कारोबार करने लगीं. उनके पति काम के सिलसिले में कोलकाता और बेटा गुजरात में रहता है. घटना के समय घर में दोनों महिलाएं ही थीं.

    हालांकि, भाजपा ने आरोपियों से पार्टी संबंध होने से इनकार किया है. भाजपा के जिला सचिव स्वपन दास ने कहा कि आरोपियों का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं पीड़ित महिला के पति ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा के करीबी हैं और घटना पूर्व नियोजित थी.

    पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक अंशुमान साहा ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है.

    घटना के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने मशाल जुलूस निकाला. रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती दौर में मामले को दबाने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया गया है.

    Also Read : एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    टीएमसी पश्चिम बंगाल पाटाशपुर बीजेपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी
    Next Article झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.