Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें
    जोहार ब्रेकिंग

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने घोषणा की है कि वे आज बालाघाट आ रहे हैं ताकि उन आदिवासी परिवारों से मिल सकें, जिन्होंने बीमारी और सरकार की उपेक्षा के कारण अपने मासूम बच्चों को खोया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पीड़ित परिवारों के साथ वक्त बिताकर उन्हें यह भरोसा दिलाएंगे कि इस दुख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.

    सरकार की नीतियों और प्रशासनिक दमन पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिनों पहले वे केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिले थे, जिनके गांव इस परियोजना के कारण डूब रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विस्थापितों को सरकार से न तो पुनर्वास मिला और न ही मुआवजा, बल्कि इसके बदले उन्हें केवल प्रताड़ना, सरकारी दमन और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है.

    शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को भी बनाया मुद्दा

    इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम का हवाला देते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को भी राजनीतिक मुद्दा बनाया. उन्होंने बताया कि आदिवासी छात्रों ने शिकायत की है कि स्कूलों और कॉलेजों के हालात बेहद खराब हैं, हॉस्टल और खाने की स्थिति नर्क जैसी है, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांदली हो रही है और उनके संवैधानिक आरक्षण के अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा है.

    मध्य प्रदेश के आदिवासियों की इन तमाम तकलीफों को सीधे तौर पर बीजेपी और आरएसएस की वैचारिक सोच से जोड़ते हुए राहुल गांधी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह वैचारिक सोच आदिवासियों को भारत का पहला मालिक नहीं बल्कि सिर्फ ‘वनवासी’ मानती है, जो जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ उनकी शिक्षा, रोजगार और सम्मान भी छीन लेना चाहती है और अपने अहंकार में जनता की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है.

    राजनीतिक रूप से कड़ा संदेश देते हुए राहुल गांधी ने अंत में आदिवासी भाई-बहनों को आश्वस्त किया कि वे हर संघर्ष में उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की आवाज़ को बुलंद करना उनकी बड़ी ज़िम्मेदारी है और वे इस बहरी सरकार को पूरी राजनीतिक शक्ति के साथ उनकी मांगें सुनाएंगे.

    क्या बालाघाट का मामला

    बालाघाट के आदिवासी बहुल बिरसा और बैहर इलाकों में बच्चों की मौत का मामला जून 2026 से सामने आ रहा है. शुरुआत में अलग-अलग गांवों से बच्चों के बीमार पड़ने और मौत की सूचनाएं मिलीं. जुलाई-अगस्त में मामला बढ़ा तो स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य टीमों ने प्रभावित गांवों में जांच शुरू की. जांच में अब तक किसी एक बीमारी को सभी मौतों की वजह नहीं माना गया है.

    मलेरिया, खसरा, दोनों का संक्रमण, कुपोषण, एनीमिया, निमोनिया, डिहाइड्रेशन और शॉक जैसी अलग-अलग चिकित्सकीय स्थितियां सामने आई हैं. सितंबर तक सरकारी आंकड़े में 32 बच्चों की मौत दर्ज हुई, जबकि कांग्रेस विधायक संजय उइके ने पिछले करीब पांच महीनों में 43 बच्चों की मौत का दावा किया है. इसी मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार से जवाब और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं.

    Also Read : राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    आदिवासी बालाघाट मध्य प्रदेश राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद
    Next Article TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    Latest Posts

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.