जोहार लाइव ब्यूरो
राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 अक्टूबर से जेसीआई का बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ शुरू होने जा रहा है. सात दिनों तक चलने वाले इस व्यापार मेले का समापन 7 अक्टूबर को होगा. इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है. आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों के करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां बड़े ब्रांड्स के साथ स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी.
30 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस बार एक्सपो में महिला उद्यमियों के लिए विशेष ‘पिंक हैंगर’ तैयार किया गया है. इसमें केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं. वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है, जिसमें अलग-अलग तरह के झूले और मनोरंजन के साधन मौजूद रहेंगे.
हर दिन प्रतियोगिता, बच्चों से लेकर डॉग शो तक
एक्सपो में हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 1 अक्टूबर को बच्चों के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता होगी, जिसमें बच्चे अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार करेंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.
- 2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट और तंबोला का आयोजन होगा.
- 3 अक्टूबर को डॉग शो और वॉइस ऑफ एक्सपो आयोजित किया जाएगा.
- 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता होगी.
- 6 अक्टूबर को खास भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे.
- 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो के साथ आयोजन का समापन होगा.
3 अक्टूबर को रात 12 बजे तक खुलेगा एक्सपो
रांचीवासियों के लिए इस बार एक्सपो में नाइट मार्केट भी खास आकर्षण रहेगा. 3 अक्टूबर को रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहेंगे. इस दौरान लाइव बैंड की प्रस्तुति भी होगी.
आयोजकों के मुताबिक इस बार एक्सपो में तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है. विजिटर QR कोड के जरिए विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. साथ ही एंट्री टिकट की बुकिंग भी QR कोड के माध्यम से की जा सकेगी.
पंचरत्न स्काईलाइन बना Principal Sponsor
‘एक्सपो उत्सव 2026’ का Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A Legacy of Trust) है. वहीं टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी आयोजन के Powered By पार्टनर हैं.
आयोजन से कई प्रमुख संस्थान और ब्रांड्स भी जुड़े हैं. इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर, प्रभुजी फूड पार्टनर, वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर, बागला सिक्योरिटी पार्टनर, बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर, NTPC माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी & मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर शामिल हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी, रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल, डायरेक्टर बिजनेस जेसी ऋषभ जालान और उपाध्यक्ष-बिजनेस जेसी अनिमेश निखिल समेत संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे. यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की.
Also Read : अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

