Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Prashant kishore
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : जमुई की नाबालिग बच्ची से जुड़ी घटना को लेकर बिहार की सियासत लगातार गरमाई हुई है. अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी सांसद मीसा भारती पर दर्ज मामले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मीसा भारती मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने गई थीं और इस मुद्दे को उठाना गलत नहीं है.

    प्रशांत किशोर ने कहा, “राजद सांसद मीसा भारती पर जो केस हुआ है, मैं उसका विरोध करता हूं. जमुई की घटना को लेकर वे मुख्यमंत्री पर केस करने गई थीं.” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके कार्यालय की ओर से नाबालिग बच्ची का चेहरा सार्वजनिक किया गया, जो उनके मुताबिक कानूनी तौर पर गलत है.

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि इस पूरे मामले में कानून के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी और उनके कार्यालय ने उस बच्ची का चेहरा जग जाहिर किया है. कानूनी तौर पर यह गलत काम है. इस राज्य में कानून का राज नहीं है.”

    क्या है पूरा विवाद?

    दरअसल, जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के मामले के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पीड़िता और उसके परिवार के साथ उनकी तस्वीर साझा की गई थी. तस्वीर कुछ समय बाद हटा दी गई, लेकिन इसके बाद विपक्ष ने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक होने की आशंका को लेकर सवाल उठाए.

    इसी मामले में आरजेडी सांसद मीसा भारती 25 सितंबर को पटना के सचिवालय थाने पहुंची थीं. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ POCSO और किशोर न्याय कानून के तहत FIR दर्ज करने की मांग की थी.

    CM ऑफिस के कर्मचारी पर FIR

    विवाद के बीच पटना पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया. रिपोर्टों के मुताबिक, सीएम के आधिकारिक X हैंडल से जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में CMO के स्टेनोग्राफर सागर कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई. पुलिस के अनुसार, तस्वीर अपलोड करने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी.

    वहीं, मीसा भारती के खिलाफ भी पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने के आरोप को लेकर शिकायत दर्ज कराने की मांग सामने आई है. बीजेपी की एमएलसी शीला पंडित ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

    इस पूरे मामले के बीच प्रशांत किशोर ने मीसा भारती पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि जमुई की घटना और नाबालिग की पहचान सार्वजनिक किए जाने के मुद्दे पर कार्रवाई होनी चाहिए.

    Also Read : SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    bihar government Bihar news Bihar Politics Jamui Case Jamui News Jan Suraaj Party Minor Case Misa Bharti patna news POCSO Act political controversy Prashant Kishor Rashtriya Janata Dal Rjd Samrat Choudhary
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    Latest Posts

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.