Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 27, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के बीच हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय मुलाकात के साथ ही राज्य में एक बार फिर बड़े विवाद की आहट सुनाई दे रही है. इस मुलाकात के बाद वेदांता की तरफ से यह बात सामने आई है कि 13 साल पहले बंद हो चुकी विवादित नियमगिरि बॉक्साइट खनन परियोजना को दोबारा खोलने पर चर्चा हुई है.

    मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार निवेश और रोजगार पैदा करने वाली ऐसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देगी. लेकिन यह मुलाकात और चर्चा डोंगरिया कोंध समुदाय के लिए उनके अस्तित्व पर एक बहुत बड़ा हमला है, क्योंकि जिस नियमगिरि पहाड़ को अपनी आस्था, संस्कृति और ‘नियम राजा’ का घर मानने वाले आदिवासियों ने अपनी अटूट एकता से बचाया था, वहाँ एक बार फिर इस कंपनी की काली नजरें गड़ चुकी हैं.

    नियमगिरि संघर्ष

    नियमगिरि और डोंगरिया कोंध आदिवासियों का यह संघर्ष न्याय और अधिकारों की एक लंबी दास्तान है. साल 2003 में वेदांता ने कालाहांडी के लांजीगढ़ में अपनी एल्युमिना रिफाइनरी चलाने के लिए नियमगिरि की पहाड़ियों में मौजूद करीब 8 करोड़ टन बॉक्साइट पर अपनी नजरें गड़ाई थीं.

    कंपनी और ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन ने मिलकर आदिवासियों के इस पवित्र स्थल को उजाड़ने की पूरी योजना बना ली थी. लेकिन साल 2010 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इस विनाशकारी परियोजना की वन मंजूरी देने से इनकार कर दिया था.

    इसके बाद मामला देश की सर्वोच्च अदालत में पहुँचा, जहाँ 18 अप्रैल 2013 को एक ऐतिहासिक फैसला आया. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आदिवासियों के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक अधिकारों का फैसला करने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ वहाँ की ग्राम सभाओं को है.

    अदालत के इस आदेश के बाद रायगढ़ा और कालाहांडी जिलों की 12 की 12 ग्राम सभाओं ने एकजूट होकर एकमत से वेदांता के खनन प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया था. ग्राम सभाओं के इस कड़े विरोध के बाद जनवरी 2014 में केंद्र सरकार को मजबूरन इस परियोजना की वन मंजूरी रद्द करनी पड़ी थी. यहाँ तक कि 2016 में जब कंपनी ने ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन के जरिए दोबारा ग्राम सभाएं कराने की साजिश रची, तो सुप्रीम कोर्ट ने उस मांग को भी खारिज कर आदिवासियों के हक पर मुहर लगाई थी.

    आदिवासियों के अस्तित्व पर नया खतरा?

    अब एक बार फिर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और राज्य सरकार की मिलीभगत से नियमगिरि को दोबारा खोलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. वेदांता ओडिशा में करीब 1 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश का ढिंढोरा पीट रही है, जिसमें ढेंकनाल और रायगढ़ा की परियोजनाएं शामिल हैं. इसी मुनाफे की हवस के चलते कंपनी आदिवासियों के जीवन, उनके जल-जंगल-जमीन और संस्कृति को दांव पर लगाने के लिए फिर से सक्रिय हो गई है.

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान रोजगार के नाम पर आदिवासियों को बरगलाने की पुरानी चाल चली जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि यह परियोजना डोंगरिया कोंध समुदाय के अस्तित्व को ही जड़ से मिटा देगी.

    सवाल यह उठता है कि क्या 13 साल पहले 12 ग्राम सभाओं द्वारा नकारे गए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बंद हो चुके इस प्रस्ताव को कंपनी और सरकार मनमाने तरीके से फिर थोपना चाहती है? क्या आदिवासियों के पवित्र ‘नियम राजा’ और उनकी धार्मिक आस्था को उजाड़ने की साजिश फिर से रची जा रही है?

    Also Read : छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी डोंगरिया कोंध नियमगिरि वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार
    Next Article जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.