Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कानपुर में गैंगरेप पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटक रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
    देश

    कानपुर में गैंगरेप पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटक रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कानपुर : उत्तर प्रदेश के थाना सजेती में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ एक आरोपी गोलू यादव लग गया लेकिन दरोगा का बेटा दीप पुलिस की पकड़ से भी बाहर है पर आज बुधवार को गैंगरेप पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटक रहे पिता की सजेती के अनूपूर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिसमे मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे की जानकारी पर गुस्साए ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कानपुर-सागर राजमार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और पीड़ित के परिवार वालों ने आरोपितों व पुलिस की मिलीभगत से किशोरी के पिता की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पीड़ित पिता पुलिस के साथ था और सुबह भी दबिश के लिए पुलिस उन्हें साथ लेकर गई थी। ऐसे में ट्रक से कुचलकर उनकी मौत होने से संदेह बना है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों से मिल रही धमकी के तहत ही पीड़िता के पिता की हत्या की गई है।

    घटना को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पंजीकृत अभियोग धारा.376डी (ए), 504, 506 IPCव 5G/6पॉक्सो अधि0 में मुख्य अभियुक्त .गोलू यादव को गिरफ्तार किया गया व शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है। एवं ट्रक से हुई दुखद: दुर्घटना में अपर पुलिस अधीक्षक के अधीन टीमें गठित कर तथ्यो के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

    कानपुर में थाना सजेती के अंतर्गत गैंगरेप का मामला देर रात थाने पहुंचा है जिसमें गैंगरेप की पीड़िता के पिता ने बांदा में तैनात एक दरोगा के बेटे व उसके दोस्त के ऊपर बेटी के गैंगरेप का आरोप लगाया है और वही दरोगा के बड़े बेटे पर मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बनाते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया है वही गैंगरेप की जानकारी होते ही मौके पर एसपी ग्रामीण ब्रजेश श्रीवास्तव के साथ सीओ गिरीश कुमार भी थाने पहुंच गए और उन्होंने गैंगरेप पीड़िता किशोरी के पिता से बातचीत करते हुए आरोपी दीपू और उसके साथी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पांच टीमों का गठन करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।जिसके बाद आज सुबह गोलू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Accident Latest news National news Online news Up news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाल किले में हुई हिंसा मामले में डच नागरिक समेत 2 गिरफ्तार
    Next Article हजारीबागः सड़क निर्माण कंपनी के गोदाम पर वन विभाग का छापा, आरा मशीन सहित कई समान किया जब्त

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.