Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 2:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लाल किले में हुई हिंसा मामले में डच नागरिक समेत 2 गिरफ्तार
    देश

    लाल किले में हुई हिंसा मामले में डच नागरिक समेत 2 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा के सिलसिले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें भारतीय मूल का बर्मिघम का रहने वाला डच नागरिक भी शामिल है।

    डच नागरिक की पहचान मनिंदरजीत सिंह (23) के रूप में की गई है। वहीं दूसरा गिरफ्तार आरोपी दिल्ली निवासी खेमप्रीत (21) है। इन दोनों को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया गया था।

    पुलिस ने बताया है कि मनिंदरजीत सिंह जाली दस्तावेजों के सहारे देश से भागने की कोशिश कर रहा था और खुद को पंजाब के गुरदासपुर का जरमनजीत सिंह खाबे राजपुतन बता रहा था। उसके खिलाफ लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसने योजना बनाई थी कि वह पहले तो दिल्ली से नेपाल जाएगा और फिर वहां से ब्रिटेन जाएगा। इसके लिए उसने पूरे इंतजाम भी कर रखे थे।

    मनिंदरजीत सिंह पहले भी एक दंगे में शामिल रह चुका है और इसे लेकर गुरदासपुर के रंगार नांगल पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज है। इसके अलावा उस पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

    क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने कहा है, “आरोपी मनिंदरजीत सिंह लाल किले में हुई हिंसा के मामले में शामिल था। हमारे रिकॉर्ड में 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के जो वीडियो फुटेज हैं, उसमें वह गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा हुई भीड़ के साथ दिखाई दे रहा है।”

    दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि आरोपी ने अलग-अलग तारीखों पर सिंघू सीमा विरोध स्थल का भी दौरा किया था।

    डीसीपी ने आगे कहा, “उसके पास नीदरलैंड का पासपोर्ट है। वर्तमान में आरोपी अपने परिवार के साथ बमिर्ंघम में रहता है और एक निर्माण मजदूर के रूप में काम करता है। दिसंबर 2019 में आरोपी भारत आया था और 2020 में हुए लॉकडाउन के कारण वह ब्रिटेन वापस नहीं लौट पाया।”

    आरोपी को अदालत में पेश किया गया था और दिल्ली पुलिस ने उसे 4 दिन के पीसी रिमांड पर ले लिया है।

    वहीं दूसरा आरोपी खेमप्रीत भी लाल किले में हुई हिंसा में सक्रिय था। रिकॉर्ड में मौजूद वीडियो में वह अन्य सहयोगियों के साथ लाल किले के अंदर एक भाला लिए हुए दिख रहा है और वह उससे पुलिसकर्मी पर हमला कर रहा है।

    बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले में हुई हिंसा के मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Crime news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने बंगाल में मिथुन, रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी सहित 40 तो असम में बनाए 20 स्टार प्रचारक
    Next Article कानपुर में गैंगरेप पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटक रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

    Related Posts

    देश

    जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए तीन उम्मीदवारों के नाम

    October 12, 2025
    देश

    दिल्ली में तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों पर रोक, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार

    October 11, 2025
    Latest Posts

    लोहरदगा में अनोखी पहल: “पंचायत कर गोईठ” से अब सीधे डीसी से जुड़ रहे हैं पंचायत प्रतिनिधि

    October 12, 2025

    दिवाली से पहले पटाखों पर लगी रोक, इस जिले में प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    October 12, 2025

    ला-नीना के असर से बढ़ेगी ठंड, मन और नींद पर पड़ेगा असर… जानें बचाव के तरीके

    October 12, 2025

    चतरा में सड़क किनारे घायल मिले पुलिसकर्मी, पुलिस जांच में जुटी

    October 12, 2025

    जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए तीन उम्मीदवारों के नाम

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.