Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026No Comments2 Mins Read21
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में कथित गड़बड़ियों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया. राज्य सरकार की ओर से मौजूद अधिवक्ता ने नोटिस स्वीकार कर लिया. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में जल्द अगली तारीख देने का निर्देश दिया.

    सीबीआई या पूर्व SC के जज से जाँच कराने की मांग

    सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि झारखंड में छात्र लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने या सुप्रीम कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की.

    इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने जांच की प्रकृति को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यह केवल किसी पूर्व न्यायाधीश से जांच कराने का विषय नहीं है. मामले में फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी पड़ताल की जरूरत हो सकती है. ऐसी जांच किसी सक्षम एजेंसी के माध्यम से की जा सकती है.

    सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि क्या विवाद एक से अधिक परीक्षाओं से जुड़ा है. इस पर मनन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा के साथ कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा से भी जुड़ा है.

    झारखंड सरकार को नोटिस जारी

    सुनवाई के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता ने नोटिस स्वीकार कर लिया. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए जल्द तारीख तय करने का निर्देश दिया.

    हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अभी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने का आदेश नहीं दिया है. फिलहाल अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई जल्द होगी.

    यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरीशरण देवगन की ओर से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से दाखिल की गई है.

    Also Read : अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    cbi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?
    Next Article राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    October 16, 2026

    झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    October 16, 2026

    झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.