Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JPSC-JSSC रद्द होने के बाद छात्रों का जश्न, खुशी में छलके आंसू; लगे वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC रद्द होने के बाद छात्रों का जश्न, खुशी में छलके आंसू; लगे वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 17, 2026Updated:August 17, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के लंबे आंदोलन के बीच सोमवार को सरकार के बड़े ऐलान के बाद आंदोलन स्थल पर जश्न का माहौल बन गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने और TDPL द्वारा कराई गई परीक्षाओं, प्रकाशित रिजल्ट तथा TDPL के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को रद्द करने की घोषणा की. फैसले की जानकारी मिलते ही छात्र खुशी से झूम उठे.

    कई छात्र एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जताते नजर आए, वहीं कुछ की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. छात्रों ने नारे लगाते हुए जश्न मनाया. इस दौरान आंदोलन स्थल पर वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से भी गूंज उठा. लंबे संघर्ष के बाद सरकार के इस फैसले को छात्रों ने अपनी बड़ी जीत बताया.

    फैसले की खबर मिलते ही बदल गया माहौल

    सरकार के ऐलान से पहले आंदोलन स्थल जयपाल सिंह स्टेडियम पर अपनी मांगों को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. जैसे ही मुख्यमंत्री के फैसले की जानकारी छात्रों तक पहुंची, माहौल पूरी तरह बदल गया. छात्र एक-दूसरे को बधाई देने लगे और नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया.

    कई दिनों से आंदोलन, धरना और भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के लिए यह पल भावुक करने वाला भी रहा. कुछ छात्र खुशी से रो पड़े. आंदोलन में शामिल छात्रों ने कहा कि यह फैसला उनके लंबे संघर्ष और लगातार दबाव का परिणाम है.

    TDPL की परीक्षाओं और चयन पर सरकार का बड़ा ऐलान

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि TDPL के द्वारा किए गए परीक्षाओं, प्रकाशित रिजल्ट और TDPL द्वारा चुने गए सभी अभ्यर्थियों को रद्द किया जाता है. साथ ही JPSC और JSSC में सुधार के लिए IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की घोषणा की गई.

    सरकार के इस फैसले से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों पर बड़ा निर्णय सामने आया है. अब कमेटी JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आगे की प्रक्रिया तय करेगी.

    लंबे आंदोलन के बाद छात्रों में जीत का जश्न

    JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी था. मांगों को लेकर छात्र धरना और भूख हड़ताल पर भी बैठे थे. आंदोलन के दौरान सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के कई दौर हुए. सोमवार को मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद आंदोलन स्थल पर छात्रों ने इसे अपने संघर्ष की बड़ी जीत के तौर पर मनाया.

    छात्रों के जश्न के बीच लगातार नारेबाजी होती रही. वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ छात्र झूमते रहे और एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए.

    JPSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल
    Next Article Breaking झारखंड: JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए बनेगी कमेटी, TDPL की परीक्षाएं और चयन रद्द होंगे: हेमंत सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गुमनाम शिकायत से JPSC-JSSC की परीक्षा-रिजल्ट-चयन रद्द होने तक: जानिए हेमंत सोरेन ने कब-कब लिया बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड: JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए बनेगी कमेटी, TDPL की परीक्षाएं और चयन रद्द होंगे: हेमंत सोरेन

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    Latest Posts

    गुमनाम शिकायत से JPSC-JSSC की परीक्षा-रिजल्ट-चयन रद्द होने तक: जानिए हेमंत सोरेन ने कब-कब लिया बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड: JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए बनेगी कमेटी, TDPL की परीक्षाएं और चयन रद्द होंगे: हेमंत सोरेन

    August 17, 2026

    JPSC-JSSC रद्द होने के बाद छात्रों का जश्न, खुशी में छलके आंसू; लगे वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

    August 17, 2026

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.