Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान से राज्य के युवाओं को बड़ा भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता से केवल एक परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि पूरी पीढ़ी का भविष्य और व्यवस्था पर युवाओं का विश्वास प्रभावित होता है. सरकार युवाओं की मेहनत को माफिया और भ्रष्ट तंत्र के भरोसे नहीं छोड़ेगी. दोषी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, प्रमाण मिलने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

    परीक्षा माफिया और भ्रष्ट तंत्र पर सख्ती का भरोसा

    हेमंत सोरेन ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में कई सवाल उठे हैं. सरकार के लिए झारखंड का युवा, उसका भविष्य और उसका विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि बिना प्रमाण किसी को दोषी ठहराने की राजनीति भी नहीं होगी. न्याय निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा.

    परीक्षा कैलेंडर से OMR तक बदलाव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समय पर परीक्षा कैलेंडर जारी करना, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू करना, उत्तर कुंजी और OMR शीट समय पर उपलब्ध कराना तथा परीक्षा प्रक्रिया में बहुस्तरीय जवाबदेही तय करना है. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता अपवाद नहीं, बल्कि नियम होनी चाहिए.

    जल-जंगल-जमीन से विकास का नया मॉडल

    स्वतंत्रता दिवस संबोधन में हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर और शहीद शेख भिखारी समेत झारखंड के अमर शहीदों को नमन किया. साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता और झारखंड निर्माण के संघर्ष को भी याद किया.

    उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान केवल खनिज संपदा से नहीं होनी चाहिए. विकास में मानव संसाधन, प्राकृतिक संसाधन और सांस्कृतिक विरासत के बीच संतुलन जरूरी है. लाह, कसर, बांस, औषधीय पौधों और लघु वनोपज को मूल्यवर्धन, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़कर ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने पर जोर दिया.

    अगले 25 वर्षों की ताकत होंगे झारखंड के युवा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष में नए पड़ाव पर खड़ा है. अगले 25 वर्षों के झारखंड की सबसे बड़ी ताकत युवा होंगे. उनकी शिक्षा, कौशल, आत्मविश्वास और सपने राज्य की असली पूंजी हैं.

    उन्होंने कहा कि रोजगार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. लक्ष्य केवल सरकारी रिक्तियां भरना नहीं, बल्कि उद्योग, कृषि, डेयरी, पर्यटन समेत दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना है. ऐसा झारखंड बनाना है जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर युवा को सम्मानजनक रोजगार और हर झारखंडी को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा पर गर्व के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले.

    Also Read: लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत
    Next Article नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.