रांची. 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की सूचना को लेकर छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई कार्यक्रम तय नहीं है. छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है.
छात्र संगठनों का कहना है कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने को लेकर उनकी ओर से न तो कोई घोषणा की गई है और न ही ऐसा कोई कार्यक्रम निर्धारित है. इसके बावजूद सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मुख्यमंत्री आवास घेराव की सूचना प्रसारित हो रही है, जिसे संगठनों ने भ्रामक और अफवाह करार दिया है.
JPSC JSSC रिफॉर्म मंच ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कोई कार्यक्रम नहीं है, इसलिए कृपया अफवाहों से बचें.
छात्र नेताओं ने अपील की है कि बिना संगठन की आधिकारिक सूचना के किसी भी तरह की खबर या संदेश पर भरोसा न करें. आंदोलन से जुड़ी किसी भी घोषणा के लिए अधिकृत छात्र संगठनों की ओर से जारी सूचना को ही आधार माना जाए.


