Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जेपीएससी / जेएसएससी»जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 11, 2026Updated:August 19, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ पार्ट-3 रिपोर्ट को शेयर करते हुए केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह खबर किसी भी संवेदनशील इंसान को व्यथित करने वाली है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर झारखंड के बच्चों के सपनों का कथित तौर पर 60 से 70 लाख रुपये में सौदा हो रहा था, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार क्यों नहीं है? उन्होंने सवाल किया, क्या यह अबुआ सरकार सपनों की सौदागर नहीं है?

    संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के बच्चों की मेहनत और उनके माता-पिता के सपनों को इस तरह कथित तौर पर बेचा जाना बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने एक बार फिर पूरे मामले की CBI जांच की मांग की. संजय सेठ ने सवाल उठाया कि सरकार CBI जांच से क्यों डर रही है. उन्होंने कहा कि मामले में तत्काल गिरफ्तारियां होनी चाहिए.

    जोहार लाइव की एक्सपोज़ रिपोर्ट में क्या सामने आया?

    जोहार लाइव की एक्सपोज़ पार्ट-3 रिपोर्ट में हमने 11वीं से 13वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर पैसे लेकर इंटरव्यू में लाभ पहुंचाए जाने के आरोपों को सामने रखा है.

    रिपोर्ट में JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते, तत्कालीन सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग के संचालक रवि कुमार की कथित भूमिका से जुड़े आरोपों का उल्लेख किया गया है.

    जोहार लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, अभय तिवारी के कथित स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सात अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में लाभ पहुंचाने के एवज में प्रति अभ्यर्थी 15 लाख रुपये लिए जाने का दावा सामने आया. वहीं, प्रारंभिक परीक्षा से लेकर अंतिम चयन तक कथित तौर पर 60 से 70 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी तक की रकम लिए जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई.

    एक्सपोज़ के बाद JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

    जोहार लाइव की एक्सपोज़ रिपोर्ट के बाद 10 अगस्त को CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार किया. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. इसी दिन JPSC की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य से भी CID ने पूछताछ की.

    मामले में अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ और कार्रवाई की संभावना है. अब जोहार लाइव की पड़ताल में सामने आए तथ्यों और CID की जांच के दौरान सामने आने वाली जानकारी से यह स्पष्ट होगा कि इन गंभीर आरोपों में किन-किन लोगों की क्या भूमिका थी.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जोहार लाइव एक्सक्लूसिव जोहार लाइव एक्सपोज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: विधानसभा घेराव में दस छात्र घायल, तीन की हालत गंभीर; 14 पुलिसकर्मी भी चोटिल, एक ICU में भर्ती
    Next Article झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.