झारखंड विधानसभा घेराव तोड़कर प्रदर्शनकारी विधानसभा के अंदर घुस गए हैं. इससे पहले पुलिस ने आगे बढ़ रहे छात्र प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने विधानसभा से करीब 100 मीटर की दूरी पर रोक दिया था. इससे पहले प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज भी किया.
फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रदर्शनकारी आगे क्या कदम उठाते हैं और पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होती है.
Also Read : जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी


