Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»उत्तर प्रदेश में किराएदार ने एक महिला और 2 बच्चों को जिंदा जलाया
    देश

    उत्तर प्रदेश में किराएदार ने एक महिला और 2 बच्चों को जिंदा जलाया

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला और उसके 2 बच्चों को उनके किराएदार ने उनके ही घर में आग लगाकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को देर शाम उर्सला हॉर्समैन अस्पताल में मां ने भी दम तोड़ दिया। बाद में पता चला कि आरोपी अवनीश प्रजापति (25) का भी अपराध करने के बाद भागते समय एक्सीडेंट हो गया। अवनीश ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। अवनीश की पत्नी ऊषा महिला कांस्टेबल है।

    खबरों के मुताबिक, अवनीश ने कथित तौर पर नगरसेवक जितेंद्र यादव की पत्नी 29 वर्षीय अर्चना और उनकी 5 साल की बेटी अक्षिता और 15 महीने के बेटे हनू पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

    पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अर्चना किचेन में थी। उसके 2 बच्चे भी वहीं उसके साथ थे और जितेंद्र घर के दूसरे हिस्से में था। अचानक अवनीश किचेन में आया और उसने अर्चना समेत दोनों बच्चों को पेट्रोल से सराबोर कर दिया और उन्हें आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जितेंद्र और उसके पड़ोसी तीनों को बचाने के लिए दौड़े और पुलिस को भी सूचना दी।

    अपराध करने के बाद अवनीश मौके से भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने अवनीश को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने के चलते उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा, “पता चला है कि अवनीश अवसाद में है। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वो क्या वजह थी, जिसने उसे अपराध करने के लिए प्रेरित किया।”

    Latest news National news Online news Up news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पूर्णिया में किसान की चाकू मारकर हत्या
    Next Article पलामू: मोहम्मदगंज पहाड़ी से अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगा 2020: ताहिर हुसैन ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.