Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत की दिशा में पहल तेज हो गई है. JPSC-JSSC Reform Manch ने सरकार के साथ होने वाली वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है. मंच ने स्पष्ट किया है कि वार्ता के दौरान सभी मांगें, तथ्य और पक्ष केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के समक्ष रखेंगे.

    जारी सूची के अनुसार छात्र प्रतिनिधिमंडल में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, संदीप कुमार और शालू सिंह शामिल हैं.

    वहीं, पत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक) के रूप में शंभूनाथ चौधरी और विकास वर्मा, जबकि कानूनविद (अभिभावक) के रूप में अजीत कुमार प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहेंगे.

    मंच ने स्पष्ट किया है कि पत्रकार और कानूनविद केवल छात्रों के अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे. वे किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या मांग सरकार के समक्ष प्रस्तुत नहीं करेंगे. साथ ही मीडिया से जुड़े अभिभावकों को बैठक स्थल के अंदर माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस या किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पूरी वार्ता छात्र प्रतिनिधियों के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाएगी.

    25 जुलाई से जारी है आंदोलन

    बता दें, JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पारदर्शिता की कमी और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर छात्र 25 जुलाई 2026 से आंदोलन कर रहे हैं. रांची में शुरू हुआ यह आंदोलन लगातार व्यापक होता गया और अब यह राज्यव्यापी छात्र आंदोलन का रूप ले चुका है. छात्र भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, विवादित परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं. 5 अगस्त को सरकार की ओर से SDM और ADM की टीम छात्रों से बातचीत के लिए प्रस्ताव लेकर गई थी.

    सरकार से बातचीत पर टिकी निगाहें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत की इच्छा जताने के बाद प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है. छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार के साथ होने वाली वार्ता में आंदोलन की सभी प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा जाएगा. माना जा रहा है कि यह बैठक आंदोलन के भविष्य और सरकार की आगे की रणनीति तय करने में अहम साबित हो सकती है.

    Also Read : सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    JPSC-JSSC Reform Manch
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    Latest Posts

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.