Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 3, 2026Updated:August 3, 2026No Comments2 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रतुल शाहदेव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     रांची :  14वीं जेपीएससी विवाद में अब बीजेपी भी अब आक्रामक हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और जेएमएम पर तीखा हमला बोला है. हेमंत सोरेन सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती घोटालों का आरोप लगाते हुए सरकार के साढ़े छह वर्षों के कार्यकाल में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कार्यकाल युवाओं के सपनों की हत्या और भर्ती प्रक्रिया पर अविश्वास का प्रतीक बन गया है. भाजपा ने मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने और उसकी CBI जांच कराने की भी मांग की.

    JPSC पीटी रद्द, आयोग के पुनर्गठन की मांग

    सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि JPSC पर गंभीर आरोप लगने के बाद आयोग के सभी सदस्यों को बर्खास्त कर पारदर्शी तरीके से नई नियुक्तियां की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांगते के खिलाफ गंभीर तथ्य सामने आने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होना यह दर्शाता है कि CID केवल निचले स्तर के लोगों पर कार्रवाई कर रही है, जबकि मामले के शीर्ष जिम्मेदारों तक नहीं पहुंच रही.

    CID की कार्रवाई पर सवाल, राहुल – प्रियंका पर भी साधा निशाना*

    प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांगते ने श्वेता गुप्ता के स्थानांतरण के बाद भी उन्हें विधिवत कार्यमुक्त नहीं किया, अकेले परीक्षा परिणाम पर हस्ताक्षर किए और ब्लैकलिस्टेड एजेंसी का चयन किया. उन्होंने कहा कि संविधान और JPSC नियमावली के अनुसार परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और अंतिम चयन आयोग का संवैधानिक दायित्व है, जिसे निजी एजेंसी को सौंपना कानून की भावना के विपरीत है. भाजपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और शीर्ष स्तर तक कार्रवाई की मांग की.

    उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि JPSC विवाद पर उसकी चुप्पी दोहरे राजनीतिक चरित्र को दर्शाती है. साथ ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की.

     

    Also Read : जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    Bjp BJP Demand CBI investigation CBI Probe Competitive Exams exam controversy exam irregularities exam scam Government Jobs Hemant Soren government Jharkhand Breaking News Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Recruitment JPSC JSSC Recruitment Exam Probe Recruitment Exams recruitment scam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज
    Next Article ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    Latest Posts

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.