Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 3, 2026Updated:August 3, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. यह एनकाउंटर जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र के कुसोई मोड़ के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान कैदी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था. पुलिस का दावा है कि इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की और एक जवान का हथियार छीन लिया. इसके बाद पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया.

    जामताड़ा एसपी शंभू सिंह ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.  सुजीत सिन्हा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृत सुजीत सिन्हा की बॉडी का पोस्टमार्टम होगा. इससे पूर्व रांची से जामताड़ा पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल के आसपास मौजूद साक्ष्य को इकट्ठा किया है. फोरेंसिक की टीम इकट्ठे साक्ष्य को जांच के लिए रांची लेकर लौट रही है. सोमवार की सुबह खबर आग की तरह इलाके में फैल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल के आसपास जुटने लगी. हालांकि, पुलिस ने सभी को घटनास्थल से कुछ दूरी पर रोक दिया था.

    मालूम हो कि मृत सुजीत सिन्हा के खिलाफ हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे. लंबे समय से वह कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती माना जाता था. पाकिस्तान में मौजूद प्रिंस खान के साथ मिलकर अपराध की नेटवर्क पर काम कर रहा था. इसी वजह से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उसे दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा रहा था. बीते देर रात धनबाद पहुंचने से पूर्व जामताड़ा जिले में कैदी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था. लेकिन, कुख्यात सुजीत सिन्हा अंधेरा का फायदा उठाकर भागने की कोशिश किया और जवान का हथियार छीन लिया. जिसके बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया है.

    Also Read : सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    Breaking news Crime news Dhanbad Jail Forensic Investigation Gangster Sujeet Sinha Jamtara Encounter Jamtara News Jamtara Police Jharkhand crime Jharkhand news Jharkhand police Kusoi Mor Latest news Magistrate Presence police encounter postmortem Ranchi Forensic Team Sahibganj Jail Sujeet Sinha Sujeet Sinha Encounter
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस
    Next Article सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.