Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के बोकारो जिले से लंबे समय से लापता तीन लोगों की तलाश को लेकर सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक ने एक्शन प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत अब लापता तीनों बुजुर्गों की तलाश देशभर की लगभग 17 हजार से ज्यादा थानों की पुलिस करेगी. सीआईडी की ओर से जारी ‘ह्यू एंड क्राई नोटिस’ के माध्यम से सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की पुलिस से इनकी तलाश में सहयोग मांगा गया है.

    सीआईडी की ओर से जारी पत्र में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों, दिल्ली और चंडीगढ़ के पुलिस आयुक्तों तथा अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि बोकारो से लापता तीन व्यक्तियों की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र के सभी थाना, आउटपोस्ट और बीट स्तर तक पहुंचाई जाए. यदि इनमें से कोई भी बुजुर्ग किसी भी जगह पर मिलते है या उसके संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल झारखंड सीआईडी को सूचित किया जाए.

    सीआईडी ने इन लोगों को लेकर जारी किया है पत्र

    बोकारो जिले से लापता तीन लोगों की तलाश को लेकर सीआईडी हर स्तर पर प्रयासरत है. सीआईडी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार जिन लोगों की तलाश की जा रही है, उनमें गोमिया थाना क्षेत्र की 65 वर्षीय मुतरी देवी, बेरमो (गांधी नगर ओपी) क्षेत्र की 46 वर्षीय कंचन देवी तथा 64 वर्षीय गिरिश पासवान शामिल हैं. तीनों के अलग-अलग मामलों में बोकारो जिले के संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज है.

    क्या होता है ह्यू एंड क्राई नोटिस

    ह्यू एंड क्राई नोटिस ऐसा सार्वजनिक नोटिस होता है, जिसे पुलिस किसी फरार आरोपी, वांछित अपराधी या लापता व्यक्ति की तलाश के लिए जारी करती है. इसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, फोटो, हुलिया, उम्र, पहचान संबंधी जानकारी और संपर्क नंबर दिए जाते हैं, ताकि आम लोग उसे पहचानकर पुलिस को सूचना दे सकें. लंबे समय से लापता होने के बाद सीआईडी ने तीनों को लेकर ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया गया है.

    इन-इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया गया

    झारखंड़ सीआईडी ने देशभर के प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया गया है. इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, ओडिशा और मेघालय शामिल है. इसके अलावा लक्षद्वीप, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल है.

    Also Read : Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    Breaking news Daily Updates Jharkhand news Latest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.