रांची। भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को गिरफ्तार किया है. महिला थाना प्रभारी को रांची एसीबी की टीम ने पकड़ा है. वर्तमान में महिला सुलेखा कुमारी सपना खूंटी जिला के महिला थाना में पदस्थापित है. एसीबी ने जिस वक्त सुलेखा को पकड़ा, उस वक्त एक केस के सिलसिले में 50 हजार घूस ले रही थी. यह एक केस के सिलसिले में नाम हटाने को लेकर पैसा था. रांची एसीबी की टीम महिला थाना प्रभारी को खूंटी से लेकर रांची के लिए रवाना हो चुकी है.
केस के नाम हटाने के नाम पर मांगी थी 4.5 लाख
मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना ने केस से हटाने के नाम पर एक आरोपी से 4.5 लाख की मांग की थी. इसके एवज में आरोपी को गुरुवार के दिन पहला किस्त 50 हजार देना था. हालांकि, पीड़ित को पैसा देना का थोड़ा भी मन नहीं था. जिसके बाद उसने मामले की जानकारी रांची एसीबी को दी. इसके बाद एसीबी रांची की टीम ने खूंटी महिला थाना पहुंच कर रंगेहांथ महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है. हांलाकि, एसीबी की गिरफ्तारी के बाद महिला थाना सहम गई और एसीबी के समक्ष छोड़ने को लेकर हर दुआई की, लेकिन एसीबी की टीम महिला थाना प्रभारी को लेकर रांची निकल गई.
पूर्व में मीरा सिंह भी खूंटी जिला में हो चुकी है गिरफ्तार
आज से पांच वर्ष पूर्व 25 फरवरी 2021 दिन गुरुवार को खूंटी जिला की पूर्व महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को भी 15 हजार रुपए घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था. मीरा सिंह एक महिला से उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने के लिए थाना में ही घूस ले रही थी. थाना प्रभारी ने लड़के के खिलाफ केस रजिस्टर नहीं करने के लिए उसकी मां से पहले तो 50 हजार रुपए की डिमांड की, फिर 15 हजार रुपए मांगा था. बगडू गांव की नागी होरो (42) ने ACB से महिला थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया था.

