Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    एटीएस एसपी द्वारा डीजीपी और पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट
    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Anand Dutt | Ranchi

    झारखंड राज्य में विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर एटीएस एसपी ने एक रिपोर्ट तैयार की है. इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों को लेकर राज्य में अलर्ट जारी किया गया है. एटीएस एसपी द्वारा मामले में एक रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी तदाशा मिश्र, एडीजी अभियान टी. कंदासामी, आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारियों को भेज दी गई है. रिपोर्ट में एटीएस एसपी द्वारा आतंकी गतिविधियों से जुड़े 311 संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने का सुझाव दिया गया है.

    एटीएस एसपी ने रिपोर्ट में लिखा है कि डीजीपी कार्यालय (अभियान) की ओर से 9 जुलाई 2026 को मामले से संबंधित एक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी. जिसके आधार पर एटीएस एसपी ने लिखा है कि 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 2026 पूरे भारत में मनाया जाना है. इसके साथ ही राजकीय श्रावणी मेला, देवघर में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है. इसलिए उक्त परिप्रेक्ष्य में विभिन्न आतंकी घटनाओं में गिरफ्तार, आरोपी और संदिग्ध व्यक्तियों की एक सूची तैयार कर भेजी जा रही है.

    एटीएस एसपी द्वारा तैयार सूची में विभिन्न आतंकवादी संगठनों से जुड़े 311 संदिग्ध लोगों के नाम शामिल हैं. एटीएस एसपी द्वारा सभी संदिग्ध लोगों और आरोपियों की गतिविधियों का सुरक्षा की दृष्टि से सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है. राज्य के किसी भी इलाके में आतंकी गतिविधियों से संबंधित विशेष सूचना मिलने पर एटीएस स्तर से कार्रवाई के लिए सूचना देने का भी अनुरोध किया गया है.

    एटीएस एसपी की रिपोर्ट में 14 जिलों में रहने वाले लोगों के नाम शामिल

    एटीएस एसपी द्वारा अपनी रिपोर्ट में जिन 311 लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है, वे सभी मूल रूप से राज्य के 14 जिलों के रहने वाले हैं. इन जिलों में रांची, हजारीबाग, चतरा, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला, लोहरदगा, गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो और रामगढ़ शामिल हैं. रिपोर्ट में सबसे अधिक पीएफआई से जुड़े संदिग्ध लोगों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा इंडियन मुजाहिदीन, एक्यूआईएस, आईएसआईएस, एचयूटी सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं.

    स्पेशल ब्रांच ने वर्ष 2025 में भी आतंकी गतिविधियों को लेकर किया था अलर्ट

    स्पेशल ब्रांच ने वर्ष 2025 में देवघर राजकीय श्रावणी मेले के दौरान संभावित आतंकी गतिविधियों को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया था. स्पेशल ब्रांच द्वारा वर्ष 2026 में भी संदिग्ध आतंकियों द्वारा देवघर मंदिर की रेकी किए जाने की आशंका को लेकर महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया गया था. इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट कर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की गई थी.

    Also Read : झारखंड के नेता ने हिला दी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की कुर्सी, आखिर कौन हैं वो?

    श्रावण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.