Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 29, 2026Updated:July 29, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला खनन और कोयला तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार (28 जुलाई) को ईडी की रांची जोनल ऑफिस की टीम ने धनबाद में एक साथ 31 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया गया, जबकि 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा 200 से ज्यादा संदिग्ध संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और कई अहम डिजिटल सबूत भी ईडी के हाथ लगे हैं.

    ईडी की यह कार्रवाई अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों से जुड़े मामलों में की गई. जिन 31 ठिकानों पर छापेमारी हुई, उनमें इन लोगों के रिश्तेदारों, सहयोगियों और उनसे जुड़ी कंपनियों के दफ्तर और ठिकाने शामिल हैं. जांच के दायरे में गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, माधो सिंह समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं.

    क्या है पूरा मामला?

    ईडी ने यह जांच झारखंड पुलिस की कई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. इन मामलों में आरोप है कि धनबाद और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन किया गया. इसके बाद चोरी के कोयले की तस्करी की गई और कोयला उठाने के नाम पर जबरन लेवी और वसूली का खेल चलता रहा. पुलिस की जांच के बाद कई मामलों में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. इन्हीं मामलों को आधार बनाकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की.

    ईडी के मुताबिक जांच में सामने आया कि अवैध कारोबार से कमाई गई रकम को सीधे इस्तेमाल करने के बजाय कई कंपनियों और लोगों के जरिए घुमाया गया. इसका मकसद पैसे के असली स्रोत को छिपाना और उसे वैध कमाई की तरह दिखाना था. जांच एजेंसी का कहना है कि बाद में इसी पैसे से चल और अचल संपत्तियां खरीदी गईं. यानी अवैध कमाई को निवेश और संपत्तियों में बदलकर वैध दिखाने की कोशिश की गई.

    छापेमारी में क्या-क्या मिला

    छापेमारी के दौरान ईडी को कई अहम सबूत हाथ लगे. एजेंसी ने एलबी सिंह के नाम पर किए गए करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया, जबकि 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा 200 से ज्यादा संदिग्ध अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और डेटा, कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, अन्य डिजिटल डिवाइस, कंपनियों के अकाउंट बुक, वित्तीय रिकॉर्ड और कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. ईडी का मानना है कि इन दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों से मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क, अवैध लेन-देन और अपराध से अर्जित रकम के इस्तेमाल से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.

    पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

    यह पहली बार नहीं है जब इस मामले में ईडी ने कार्रवाई की हो. इससे पहले नवंबर 2025 में भी अनिल गोयल, एलबी सिंह और उनसे जुड़े लोगों व संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. उस कार्रवाई में भी कई अहम दस्तावेज और सबूत मिले थे.

    ईडी का कहना है कि अब तक मिले सबूतों की जांच की जा रही है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध कोयला कारोबार से कमाई गई रकम किन-किन लोगों तक पहुंची, उसका इस्तेमाल कहां-कहां हुआ और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था. जांच के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

    Also Read : राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें
    Anil Goyal cash seizure Coal Extortion coal mafia Coal Smuggling Dhanbad ED ED raid Enforcement Directorate Harendra Chauhan illegal coal mining Illegal Mining jharkhand Jharkhand news LB Singh money laundering Mutual Fund Freeze PMLA Proceeds of Crime Ranchi ED
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
    Next Article झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026
    Latest Posts

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.