Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Aditya sahu
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संसद के बाहर भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कांग्रेस और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में सरकार चल रही है और पिछले करीब छह वर्षों से राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं.

    आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि चाहे उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा हो, JPSC, CGL, JSSC या सिपाही भर्ती परीक्षा—लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. उन्होंने उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ के दौरान 19 अभ्यर्थियों की मौत का मुद्दा भी उठाया और कांग्रेस से सवाल किया कि वह इस मामले पर चुप क्यों है.

    उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस सरकार राज्य की एजेंसी CID के माध्यम से मामलों की जांच करा रही है, जबकि ऐसे मामलों की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI से कराई जानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी शराब घोटाले की जांच राज्य की एजेंसी के माध्यम से कराई गई थी और मामले को दबाने का प्रयास किया गया.

    मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को झारखंड सरकार पर दबाव बनाकर उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में जान गंवाने वाले 19 अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर झारखंड में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

    आदित्य प्रसाद साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस जांच की मांग करती है, लेकिन झारखंड में उसकी सरकार को समर्थन प्राप्त है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को झारखंड आकर जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए.

    ‘दोहरी राजनीति नहीं चलेगी’

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथित दोहरी राजनीति अब नहीं चलेगी. उन्होंने राज्य में हुई परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

    आदित्य प्रसाद साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी झारखंड के आंदोलनों को पैसे के बल पर प्रभावित करने का प्रयास किया और अब राज्य के बच्चों के भविष्य तथा रोजगार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से झारखंड के छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर खुलकर सामने आने की मांग की.

    Also Read : पंजाब चुनाव से पहले दलित राजनीति का नया अध्याय, संत रविदास के सहारे बीजेपी का 8 महीने का अभियान

    आदित्य साहू झारखंड मुक्ति मोर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: डीजीपी ने कहा, सारंडा से भागकर मिसिर बेसरा पारसनाथ इलाके में संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने का कर रहा था प्रयास
    Next Article पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.